लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशियाई सेना ने कहा, पनडुब्बी 53 सवारों के साथ लापता

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:05 IST

Open in App

जकार्ता, 21 अप्रैल (एपी) सेना ने बुधवार को बताया कि बाली द्वीप के करीब एक पनडुब्बी लापता हो गई है जिसमें 53 लोग सवार थे और इंडोनेशियाई नौसेना तलाशी अभियान में जुटी है।

सेना प्रमुख हादी जहजंतो ने कहा कि केआरआई नानग्गला 402 बुधवार को एक प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा ले रही थी जब वह लापता हो गई।

उन्होंने कहा कि माना जा रहा है पनडुब्बी बाली के उत्र में करीब 95 किलोमीटर दूर पानी में गायब हुई।

जाहजंतो ने कहा कि नौसेना ने तलाश के लिये इलाके में जंगी पोत लगाए हैं और सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से मदद मांगी है जिनके पास पनडुब्बी सहायता वाहन हैं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि नौसेना का मानना है कि पनडुब्बी समुद्र तल में 700 मीटर की गहराई में डूब गई है। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि पनडुब्बी क्यों लापता हुई।

जर्मनी में बनी यह पनडुब्बी 1980 के दशक से सेवा में हैं और बृहस्पतिवार को होने वाले प्रक्षेपास्त्र दागने के एक अभ्यास के लिये आज तैयारी कर रही थी। इस अभ्यास में सेना प्रमुख व अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल होने वाले थे।

इंडोनेशियाई नौसेना के बेड़े में अभी पांच पनडुब्बी हैं और उसकी 2024 तक इनकी संख्या बढ़ाकर आठ करने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला