लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में हिंदू मंदिर में नग्न होकर ध्यान करते विदेशी का वीडियो वायरल, शख्स की तलाश जारी

By अंजली चौहान | Updated: October 4, 2023 09:07 IST

वायरल वीडियो में एक विदेशी नागरिक को एक हिंदू मंदिर में नग्न ध्यान करते हुए फिल्माया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया में हिंदू मंदिर में नग्न अवस्था में घुसा शख्सशख्स की तलाश में जुटी पुलिस हिंदू मंदिर में नग्न अवस्था में शख्स के ध्यान करने का वीडियो वायरल

जकार्ता:इंडोनेशिया में एक हिंदू मंदिर में विदेशी पर्यटक द्वारा नग्न होकर ध्यान करने का आरोप लगा है। अधिकारियों का कहना है कि शख्स नग्न होकर मंदिर में ध्यान कर रहा था जिसका वीडियो भी बनाया गया है। अधिकारी विदेश नागरिक की तलाश कर रहे हैं और जल्द उसे पकड़कर कार्रवाई करने के इरादे में हैं।

आव्रजन कार्यालय के प्रमुख टेडी रियांडी ने मंगलवार को एएफपी को भेजे एक बयान में कहा, "हम अभी भी इस घटना के संबंध में जांच कर रहे हैं।"

रियांदी ने कहा, "आव्रजन कार्यालय द्वारा वर्तमान में विदेशी नागरिक के सोशल मीडिया अकाउंट से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।"

उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिक की तलाश में बाली पुलिस के साथ समन्वय किया जा रहा है और वे अभी भी स्थान और समय का आकलन करने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि घटना इंडोनेशिया के रिसॉर्ट द्वीप बाली के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्हें विदेशी नागरिक की तलाश है जिसने हिंदू मंदिर की संस्कृति का अनादर करने के साथ कई घटनाएं की जो कि अधिकारियों को कार्रवाई के लिए प्रेरित करती है। 

बाली के प्रभावशाली व्यक्ति नी लुह जेलैंटिक द्वारा शनिवार और रविवार के बीच कई बार वीडियो को दोबारा पोस्ट करने के बाद मामले ने इंडोनेशिया प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस वीडियो को सैकड़ों बार देखा जा चुका है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

मालूम हो कि पर्यटकों पर निर्भर बाली में हर साल लाखों विदेशी पर्यटक आते हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी के बाद द्वीप के फिर से खुलने के बाद से कई हाई-प्रोफाइल मामलों में कुछ लोगों को अश्लील हरकतों के लिए निर्वासित किया गया है।

बाली आप्रवासन ने जून में एक डेनिश महिला को निर्वासित कर दिया, जब उसे मोटरबाइक चलाते हुए जनता के सामने चमकते हुए फिल्माया गया था।

अप्रैल में एक रूसी महिला को भी एक पवित्र पेड़ के सामने अपनी नग्न तस्वीर पोस्ट करने के लिए द्वीप से बाहर निकाल दिया गया था।

जून में, द्वीप के आव्रजन कार्यालय द्वारा ऐसा करने के लिए दबाव डालने के बाद, स्थानीय सरकार ने उन पर्यटकों के लिए एक गाइड प्रकाशित किया जो बाली की यात्रा करना चाहते हैं।

टॅग्स :इंडोनेशियाTemple
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठRam Navami 2026: दक्षिण भारत में कैसे मनाया जाता है राम नवमी का पर्व? जानें परंपरा और इसका आध्यात्मिक महत्व

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: विंध्याचल जाने का बना रहे हैं प्लान? तो पहले जान लें चौकिया धाम की यह परंपरा, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा