लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारत के पहले सांस्कृतिक राजनयिक तीन साल का कार्यकाल पूरा कर स्वदेश लौटें

By भाषा | Updated: January 2, 2021 14:26 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, दे जनवरी अमेरिका में भारत द्वारा नियुक्त किये गए पहले सांस्कृतिक राजनयिक डॉ. मोक्षराज अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद शुक्रवार को स्वदेश के लिए रवाना हो गए।

अपने तीन साल के कार्यकाल में डॉ. मोक्षराज ने यहां संस्कृत एवं हिंदी भाषा की शिक्षा दी और अमेरिका के कई राज्यों में योग व ध्यान के जरिये भारत की पारंपरिक संस्कृति का प्रचार किया जिसका वैदिक मूल मंत्र है ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ एवं कोविड-19 के बाद की दुनिया में इसका अपना महत्व है।

वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय संस्कृति के शिक्षक के रूप में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद डॉ.मोक्षराज ने कहा, ‘‘ भारत एक मात्र देश है जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत में विश्वास करता है और भारत का यह विचार नया नहीं है बल्कि इंसान की उत्पत्ति से ही है, इसलिए इसे यजुर्वेद में ‘ यात्रा विश्व भवतेकनिदम’ की प्रेरणा देता है।’’

अमेरिका से शुक्रवार को रवाना हुए डॉ.मोक्षराज ने कहा, ‘‘ यहां तक कि सभ्य व्यक्ति भी अपने परिवार या कुटुम्ब को खोना नहीं चाहता ,उसी प्रकार से भारतीय संस्कृति भी सभी के कल्याण के लिए कार्य कर रही। इसलिए भारत योग, ध्यान, मानसिक स्वास्थ्य, शाकाहार और अहिंसा के जरिये प्राकृतिक संतुलन स्थापित करने का प्रयास कर रहा है।’’

उल्लेखनीय है कि डॉ.मोक्षराज उन 162 शिक्षकों में से हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार की पहल पर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा दुनिया भर के भारतीय मिशन में तीन साल पहले भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का प्रसार करने के लिए भेजा गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार था जब सरकार ने 162 भारतीय संस्कृति शिक्षकों की नियुक्ति सभी महाद्वीपों में करने की योजना बनाई।

गौरतलब है डॉ.मोक्षराज का जन्म 1979 में राजस्थान में हुआ था और अपने तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने अमेरिकी कैपिटॉल (संसद), व्हाइट हाउस और वाशिंगटन स्मारक के सामने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन करवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया