नशे में धुत यूके की महिला का भारतीय छात्र ने किया रेप, CCTV फुटेज में लड़की को कंधे पर ले जाता दिखाई दिया

By रुस्तम राणा | Published: June 18, 2023 03:16 PM2023-06-18T15:16:43+5:302023-06-18T15:16:43+5:30

प्रीत विकल के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी भारतीय छात्र ने एक नाइट क्लब में महिला से मुलाकात की थी, जिसके बाद वह उसे अपने फ्लैट में ले गया और वहां उसका रेप किया।

Indian student rapes UK woman, CCTV footage shows her carrying girl on shoulder | नशे में धुत यूके की महिला का भारतीय छात्र ने किया रेप, CCTV फुटेज में लड़की को कंधे पर ले जाता दिखाई दिया

नशे में धुत यूके की महिला का भारतीय छात्र ने किया रेप, CCTV फुटेज में लड़की को कंधे पर ले जाता दिखाई दिया

Highlightsभारतीय छात्र ने यूके के कार्डिफ में एक नाइट क्लब में महिला से मुलाकात कीजिसके बाद वह उसे अपने फ्लैट में ले गया, जहां उसने महिला के साथ रेप किया इसके बाद छात्र ने महिला की तस्वीर ली और अपने दोस्तों को भेजी

लंदन: यूनाइटेड किंगडम में पढ़ने वाले एक भारतीय छात्र को पिछले साल जून में नशे में धुत और अर्धचेतन महिला को अपने फ्लैट में ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर सजा सुनाई गई है। प्रीत विकल के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी भारतीय छात्र ने एक नाइट क्लब में महिला से मुलाकात की थी, जिसके बाद वह उसे अपने फ्लैट में ले गया और वहां उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद आरोपी ने महिला की तस्वीर ली और अपने दोस्तों को भेज दी।

प्रीत विकल को महिला को अपनी बाहों और कंधों पर ले जाने का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला नशे में है, झुकी हुई है और चलने के लिए उसका सहारा ले रही है। आरोपी महिला को कार्डिफ स्थित अपने फ्लैट में ले जाता दिख रहा है जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह घटना पिछले साल जून में हुई थी जब महिला और प्रीत विकल यूके के कार्डिफ में एक ही क्लब में दोस्तों के अलग-अलग ग्रुप के साथ गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह क्लब से बाहर निकलीं और प्रीत विकल से मिलीं। अधिकारियों ने कहा, "दोनों बातचीत में लगे और अपने समूहों से दूर चले गए।" उन्होंने कहा, "पीड़िता ने अत्यधिक शराब पी रखी थी।"

पुलिस ने कहा कि महिला ने अधिकारियों अपने साथ ही इस पूरी वारदात की जानकारी दी। महिला ने कहा कि वह डर के मारे हिल गई है। रात को सो नहीं पा रही है और अपराधबोध महसूस कर रही है। प्रीत विकल की गिरफ्तारी के बाद, साउथ वेल्स पुलिस कार्डिफ़ ने ट्वीट किया: "#कार्डिफ़ में निवास के एक हॉल में एक महिला के साथ बलात्कार करने के लिए एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है। सीसीटीवी में प्रीत विकल को पीड़िता को अपनी बाहों में और बाद में कंधे पर लादकर सिटी सेंटर से बाहर ले जाते हुए दिखाया गया है।"

पुलिस ने कहा कि इस तरह के अजनबी हमले कार्डिफ़ में बेहद असामान्य हैं लेकिन प्रीत विकल में हमारे पास एक खतरनाक व्यक्ति था। उसने नशे में धुत और कमजोर युवती का फायदा उठाया, जो दोस्तों से बिछड़ गई थी। 

Web Title: Indian student rapes UK woman, CCTV footage shows her carrying girl on shoulder

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे