लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय मूल के वकील को मरणोपरांत बार में शामिल किया गया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:03 IST

Open in App

सिंगापुर, 20 सितंबर सिंगापुर में अपनी तरह के पहले मामले में, 28 वर्षीय भारतीय मूल के एक वकील को मरणोपरांत ‘सिंगापुर बार’ में शामिल किया गया है। मीडिया में सोमवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, बार में शामिल होने के लिए आवेदन पर सुनवाई से नौ दिन पहले विक्रम कुमार तिवारी की मौत हो गई थी।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, सिंगापुर बार में इस साल नौ जून को तिवारी के आवेदन पर सुनवाई होनी थी। खबर में कहा गया कि न्यायमूर्ति चू हान टेक ने सोमवार को फैसला सुनाया जिसके बाद तिवारी को सिंगापुर बार में शामिल किया गया। तिवारी ने शेफील्ड विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की थी और उन्होंने बार में शामिल होने के लिए 16 मार्च 2021 को आवेदन किया था।

उनके आवेदन पर नौ जून 2021 को सुनवाई होनी थी लेकिन इससे नौ दिन पहले दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। खबर के अनुसार, विक्रम के रिश्तेदार और वकील रमेश तिवारी ने मरणोपरांत उन्हें बार में शामिल कराने का प्रयास किया। इस प्रकार का आवेदन पहले कभी नहीं आया था इसलिए न्यायाधीश चू ने रमेश तिवारी को दलीलें तैयार करने का समय प्रदान किया।

न्यायाधीश ने सोमवार को दिए अपने फैसले में कहा कि महत्वपूर्ण प्रश्नों का संतोषजनक जवाब दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने आवेदन स्वीकार करने के अदालत के विवेक का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि बार में मरणोपरांत शामिल किये जाने की घटनाएं सिंगापुर के बाहर अन्य देशों में हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया