लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के मादक पदार्थ तस्कर की हत्या

By भाषा | Updated: January 5, 2021 10:45 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, पांच जनवरी दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के एक कथित मादक पदार्थ तस्कर की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद उसके गुस्साए समर्थकों ने दो संदिग्ध हत्यारों के सिर काट दिए और उनके शवों को आग के हवाले कर दिया।

‘टेडी माफिया’ के नाम से मशहूर यागनाथन पिल्लई को उसके शैल्क्रॉस स्थित घर पर सिर में दो बार गोली मारी गई।

स्थानीय पुलिस के अनुसार पिल्लई से कोई मिलने आने वाला था, इसलिए उसकी बेटी ने दो लोगों को घर में आने दिया। इसके बाद उसने गोली की आवाज सुनी।

पुलिस के अनुसार, समुदाय के कुछ लोग पिल्लई को एक स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान कुछ अन्य लोगों ने दोनों कथित हत्यारों को घेर लिया, उन्हें मारा-पीटा, गोली मारी और उनके सिर काटकर सड़क पर ही उनके शवों को आग के हवाले कर दिया।

पिल्लई (59) के घर पिछले साल छापेमारी की गई थी और उसके खिलाफ अवैध रूप से हथियार और गोला बारूद रखने का मामला दर्ज किया गया था।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पिल्लई यहां बहुत लोकप्रिय था, उसे यहां का ‘रॉबिन हुड’ माना जाता था। वह हमेशा समुदाय के लोगों की मदद करता था, चाहे वह अवैध धन से ही क्यों न हो।

पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर जै नैकर ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस और निजी सुरक्षा अधिकारियों पर भी समुदाय के लोगों ने गोली चलाई।

इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए ‘पब्लिक ऑर्डर पोलिसिंग यूनिट’ को बुलाया गया। इलाके में स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

इलाके में मादक पदार्थ तस्करों के बीच दबदबा कायम करने को लेकर काफी समय से लड़ाई जारी है और पिछले 10 महीने में पिल्लई, उसके 32 वर्षीय बेटे सहित कई लोगों की हत्या कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल