लाइव न्यूज़ :

आयरलैंडः भारतीय मूल के लियो वराडकर ने रचा इतिहास, दूसरी बार बने प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2022 22:23 IST

आयरलैंड के राष्ट्राध्यक्ष राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस की ओर से मंजूरी मिलने के बाद वराडकर की नियुक्ति की पुष्टि की गई।

Open in App
ठळक मुद्देआयरलैंड में साल 2020 में आम चुनाव हुए थे।‘फिने गाइल’ के बीच हुए ऐतिहासिक समझौते के पश्चात मार्टिन देश के प्रधानमंत्री बने थे। वर्ष 2017 से 2020 के बीच आयरलैंड के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

लंदनः आयरलैंड में भारतीय मूल के लियो वराडकर शनिवार को दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। आयरलैंड की संसद के निचले सदन ‘डेल’ के विशेष सत्र के दौरान सांसदों ने माइकल मार्टिन की जगह लेने के लिए मतदान के जरिए वराडकर के नाम को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। 

आयरलैंड के राष्ट्राध्यक्ष राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस की ओर से मंजूरी मिलने के बाद वराडकर की नियुक्ति की पुष्टि की गई। आयरलैंड में साल 2020 में आम चुनाव हुए थे, जिसके बाद मार्टिन अपनी पार्टी ‘फिएना फेल’ और वराडकर की पार्टी ‘फिने गाइल’ के बीच हुए ऐतिहासिक समझौते के पश्चात मार्टिन देश के प्रधानमंत्री बने थे।

इस समझौते के तहत तय हुआ था कि पांच साल के कार्यकाल के शुरुआती ढाई साल में मार्टिन देश के प्रधानमंत्री और वराडकर उप प्रधानमंत्री रहेंगे। इसके बाद दोनों एक दूसरे की जगह लेंगे। मार्टिन (61) ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया।

वराडकर (43) इससे पहले वर्ष 2017 से 2020 के बीच आयरलैंड के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वह देश के सबसे युवा और ‘गे’ प्रधानमंत्री बने थे। वराडकर की मां का संबंध आयरलैंड, जबकि पिता का ताल्लुक भारत से है। वह आयरलैंड के पहले अश्वेत प्रधानमंत्री भी रहे हैं। 

टॅग्स :आयरलैंडइंग्लैंडनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल