लाइव न्यूज़ :

नेपाल में भारतीय की हत्या

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:59 IST

Open in App

काठमांडू, पांच जुलाई नेपाल में एक भारतीय व्यक्ति का शव उसके घर में मिला है। व्यक्ति की हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

द हिमालयन टाइम्स की खबर के अनुसार सत्य नारायण पारिक (59) का खून से लथपथ शव रविवार को ललितपुर जिला में सानेपा में उनके किराये के मकान में मिला। वह एक स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक सामान की आपूर्ति करने वाली कंपनी में सेल्स मैनेजर थे। काठमांडू घाटी में तीन जिलों में से एक ललितपुर जिला है। पुलिस के अनुसार पारेख का शव घटना के करीब 36 घंटे बाद रविवार को मिला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किरण बज्राराचार्य ने बताया, ‘‘परिस्थितिजन्य साक्ष्य से पता चलता है कि शुक्रवार शाम को घरेलू सहायिका के घर से जाने के बाद पारिक की हत्या की गयी।’’ उन्होंने बताया, ‘‘दोषियों ने घर में घुसने के लिए खिड़की का शीशा तोड़ा और हत्या तथा लूटपाट कर उसी रास्ते फरार हो गये।’’

मेट्रोपोलिटन पुलिस रेंज, ललितपुर के प्रमुख बज्राराचार्य ने कहा कि शुरुआती जांच से यह पता चला है कि हत्यारे लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे लेकिन पारिक ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिसके बाद उन्होंने उनकी हत्या कर दी। पुलिस को संदेह है कि हत्यारों ने हत्या में उसी हथौड़े का इस्तेमाल किया जिससे उन्होंने खिड़की का शीशा तोड़ा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना का पता तब चला जब पारिक की घरेलू सहायिका ने पाया कि पारिक उसके फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। इसके बाद वह पारिक के घर गयी तो दरवाजा भीतर से बंद था। उसने शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुलाया जिन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका