लाइव न्यूज़ :

नेपाल में भारतीय दूतावास ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 13:08 IST

Open in App

शिरिष बी प्रधान

काठमांडो, 21 जून नेपाल में भारतीय दूतावास ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

डिजिटल माध्यम से इस कार्यक्रम का आयोजन भारत की आजादी के 75 सालों के जश्न ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के तौर पर किया गया। दूतावास ने एक बयान में बताया कि कोविड-19 के बीच आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘घर घर में योग’ है जिसका मकसद लोगों को तंदरूस्ती के लिए योग करने के वास्ते प्रोत्साहित करना है।

स्वामी विवेकानंद संस्कृति केंद्र में सामान्य योग प्रोटोकॉल को लेकर व्याख्यान एवं प्रस्तुति दी गई जिसका दूतावास के फेसबुक पेज पर सीधा प्रसारण किया गया।

दूतावास ने कहा कि कार्यक्रम का नेपाली भाषा में ‘वॉयस ओवर’ टीवी पर सीधा प्रसारण किया गया ताकि योग और उसके फायदों का संदेश नेपाल में हर घर तक पहुंच सके।

योग गुरु लोकनाथ खनाल द्वारा योगासन प्रस्तुत किए गए और इस आयोजन को पूरे नेपाल में लोगों ने व्यापक रूप से देखा। विज्ञप्ति के मुताबिक, इसके अलावा, योगाचार्य सुनील मान के साथ कोविड-19 के समय में योग की प्रासंगिकता” पर चर्चा की गई जिसका प्रसारण 10 प्रतिष्ठित रेडियो एफएम चैनलों पर किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना