लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारतवंशियों का बढ़ा दबदबा: बाइडन

By भाषा | Updated: March 5, 2021 11:49 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों को शामिल किए जाने का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय-अमेरिकी लोगों का देश में दबदबा बढ़ा है।

राष्ट्रपति पद संभालने के 50 दिन के भीतर ही बाइडन ने अपने प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर भारतीय मूल के कम से कम 55 लोगों को नियुक्त किया। राष्ट्रपति के भाषण लेखन से लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा तक सरकार के हर विभाग में भारतीय मूल के अमेरिकियों की नियुक्ति हुई है।

मंगल की सहत पर ‘पर्सेवियरेंस’ रोवर को उतारने के अभियान में शामिल नासा के वैज्ञानिकों से डिजिटल माध्यम से बात करते हुए बाइडन ने कहा, ‘‘भारतीय मूल के अमेरिकियों का देश में दबदबा बढ़ा है। आप (स्वाति मोहन), उपराष्ट्रपति (कमला हैरिस), मेरे भाषण लेखक (विनय रेड्डी) हैं।’’

मोहन ने नासा के मंगल 2020 अभियान में दिशा-निर्देश, दिशा-सूचक और नियंत्रण अभियान का नेतृत्व किया। ‘पर्सेवियरेंस’ रोवर 18 फरवरी को मंगल की सतह पर उतरा था।

बाइडन ने 20 जनवरी को अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उन्होंने अपने प्रशासन में भारतीय मूल के कम से कम 55 लोगों की नियुक्ति की है।

इनमें से आधी संख्या महिलाओं की हैं और वे व्हाइट हाउस में काम कर रही हैं। इससे पहले बराक ओबामा के कार्यकाल में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के लोगों की नियुक्ति की गयी थी।

भारतवंशी समाजसेवी और ‘इंडियास्पोरा’ के संस्थापक एम रंगास्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह देखना अत्यंत सुखद है कि भारतीय मूल के कई लोग लोकसेवा का काम कर हैं। नयी सरकार के बाद और कई लोग जुड़े हैं। समुदाय का दबदबा बढ़ते देखकर गर्व की अनुभूति हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया