लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक अजय लोढ़ा का कोविड-19 संबंधी परेशानियों के चलते निधन

By भाषा | Updated: November 23, 2020 13:50 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 23 नवम्बर भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक एवं समुदाय के नेता अजय लोढ़ा का कोविड-19 संबंधी परेशानियों के चलते निधन हो गया।

भारतीय मूल के ‘अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ’(एएपीआई) के पूर्व अध्यक्ष का पिछले आठ महीने से ‘क्लीवलैंड क्लिनिक’ में कोविड-19 संबंधी परेशानियों का इलाज चल रहा था और 21 नवम्बर को उन्होंने आखिरी सांस ली। वह 58 वर्ष के थे।

उनके परिवार में पत्नी स्मिता, एक बेटा अमित और बेटी श्वेता हैं।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक प्रख्यात नेता डॉ. अजय लोढ़ा के निधन की खबर सुन बेहद दुखी हूं। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। उनकी मानवता, कृपालुता और समाज को उनका योगदान हमेशा सभी को प्रेरित करता रहेगा।’’

एएपीआई के अध्यक्ष सुधाकर जोनलनागड्डा ने उन्हें एक ‘‘ दूरदर्शी नेता’’ बताते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनकी मृत्यु ‘‘एएपीआई के इतिहास का सबसे काला दिन है।’’

एएपीआई की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अनुपमा सुधाकर, ‘जयपुर फुट यूएसए’ के अध्यक्ष प्रेम भंडारी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

लोढा ने उत्तरी अमेरिका के राजस्थान एसोसिएशन और राजस्थान मेडिकल एलुमनी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और न्यूयॉर्क में फ्लशिंग अस्पताल में अनुसंधान विभाग के निदेशक के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?