लाइव न्यूज़ :

आतंकियों पर भारतीय वायुसेना के हमले से बौखलाया पाकिस्तान, जवाबी कार्रवाई करने की दी धमकी

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 26, 2019 13:19 IST

भारतीय वायुसेना ने सुबह तड़के करीब साढ़े तीन बजे सर्जिकल स्ट्राइक की है, जिसमें 12 मिराज विमानों ने एलओसी पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। 

Open in App

पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार कर पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया। उसके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपने बयान में भारत की ओर से की जाने वाली कार्रवाई को लेकर धमकी दी है और कहा कि पाकिस्तान के पास जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी  ने कहा है कि यह कार्रवाई भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ उकसावे वाली थी। यह एलओसी का उल्लंघन है और पाकिस्तान के पास जवाबी कार्रवाई और आत्मरक्षा का अधिकार है।    

बताते चलें कि भारतीय वायुसेना ने सुबह तड़के करीब साढ़े तीन बजे सर्जिकल स्ट्राइक की है, जिसमें 12 मिराज विमानों ने एलओसी पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। बताया गया कि सेना ने इस ऑपरेशन में पीओके से 88 किलोमीटर अंदर जाकर बालाकोट, चकौती और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। ये तीनों जगह जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने थे जहां पर तबाही की गई है।

वहीं पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर से सटी सारी अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर अपनी सेना का जमावड़ा बढ़ाया है। जहां उसने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चिकन नेक और सांबा क्षेत्र में टैंक डिवीजनों को तैनात किया है वहीं एलओसी के क्षेत्रों में उसने अपने तोपखानों को तैनात कर दिया है। इसकी पुष्टि रक्षाधिकारियों ने की है।

अधिकारियों का कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक 2 के बाद सीमाओं पर जबरदस्त तनाव का माहौल है जिस कारण हजारों सीमावासियों द्वारा सरकारी निर्देशों के बाद पलायन के लिए बोरिया बिस्तर बांध लिया है। 

रक्षा सूत्रों द्वारा मुहैया करवाई जाने वाली जानकारी के अनुसार, जम्मू सीमा के अखनूर सेक्टर के सामने वाले क्षेत्रों में विशेषकर चिकन नेक क्षेत्र में, पाक सेना ने एक टैंक डिवीजन को तैनात किया है। जबकि अखनूर से पंजाब की ओर बढ़ने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जहां उसके पैदल दस्तों के सैनिक तैनात हैं वहीं सांबा में बसंतर दरिया के किनारे भी वह टैंकों की दो रेजिमेंटों को तैनात कर रहा है। बकौल सूत्रों के, सारी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक सेना के जवान तैनात हो रहे हैं और भारी सैनिक साजो सामान भी पाक सेना अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ला रही है।

गौरतलब है कि यह आरोप जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों में बढ़े तनाव के बीच लगाया गया है। हमले में सुरक्षा बल के 40 जवाब शहीद हुए थे। इसके बाद लगातार एक्शन की उठ रही मांग के बीच भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आधी रात को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इससे पहले सोमवार को पाकिस्तानी सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था कि उनके देश की सशस्त्र सेना 'भारत की तरफ से किसी भी आक्रमण या दुस्साहस' का करारा जवाब देने के लिए 'पूरी तरह तैयार' है।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानइंडियन एयर फोर्सपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे