लाइव न्यूज़ :

भारत, अमेरिका ने स्वच्छ ऊर्जा उपायों के विकास और इस बाबत कदमों को तेज करने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 11:06 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 सितंबर जलवायु संबंधी खतरों के बीच अमेरिका और भारत ने स्वच्छ ऊर्जा उपायों के विकास और उनके उपयोग में तेजी लाने का संकल्प जताया है।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अमेरिकी ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रानहोम के साथ संशोधित ‘यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक क्लीन एनर्जी पार्टनरशिप’ की डिजिटल तरीके से शुरुआत संबंधी कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता की।

पुरी ने कहा, "हम उन्नत अमेरिकी प्रौद्योगिकियों और तेजी से बढ़ते भारत के ऊर्जा बाजार जैसे दोनों देशों के पूरक तत्वों का लाभ उठाने के प्रयासों को तेज करेंगे जिससे दोनों के लिए लाभदायक स्थिति बने। हमारे सामूहिक प्रयास कम कार्बन उत्सर्जन वाले कदमों के साथ स्वच्छ ऊर्जा रूपरेखा विकसित करने पर केंद्रित रहेंगे।"

ग्रानहोम ने कहा कि अमेरिका, प्रौद्योगिकी नवाचार और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से अपने स्वच्छ ऊर्जा प्रयासों को पुनर्जीवित करने और उन्हें तेज करने के लिए भारत के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है।

उन्होंने कहा, "एक साथ काम करते हुए, हम अमेरिका-भारत जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी के तहत राष्ट्रपति जो बाइडन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित दृष्टिकोण को साकार करते हुए, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करते हुए स्थायी स्वच्छ ऊर्जा विकास को संभव बनाने के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी समाधान का इस्तेमाल करेंगे।"

दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि पूरक ‘जलवायु कार्रवाई एवं वित्त जुटाने के संवाद’ के साथ ‘रणनीतिक स्वच्छ ऊर्जा भागीदारी (एससीईपी)’ के एजेंडा 2030 साझेदारी के तहत 13 सितंबर को शुरूआत की जाएगी। यह अमेरिका और भारत के दीर्घकालिक और उत्पादक द्विपक्षीय ऊर्जा संवाद पर आधारित है जो उन्नत ऊर्जा सुरक्षा और नवोन्मेष को बढ़ावा देता है।

संयुक्त बयान के अनुसार, नए सिरे से शुरू एससीईपी विद्युतीकरण करने और कार्बन उत्सर्जन कम करने की प्रक्रियाओं और अंतिम उपयोगों पर अधिक जोर देता है, उभरती हुई स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को तेजी से उपयोग में लाने और ऐसे क्षेत्रों के समाधान खोजने पर अधिक जोर देता है जहां कार्बन उत्सर्जन कम करना कठिन है।

एससीईपी के तहत, अमेरिका और भारत पांच स्तंभों में सहयोग करने के लिए सहमत हुए। ये स्तंभ हैं बिजली और ऊर्जा दक्षता; नवीकरणीय ऊर्जा; सतत विकास और उभरते ईंधन।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें