ग्लोबल पीस इंडेक्स में 5 पायदान नीचे खिसका भारत, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश इंडिया से ऊपर

By रजनीश | Published: June 12, 2019 07:31 PM2019-06-12T19:31:22+5:302019-06-12T19:31:22+5:30

भारत, अमेरिका, चीन, सऊदी अरब और रूस सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले टॉप 5 देश हैं। पिछले 5 सालों में वैश्विक शांति में पहली बार सुधार हुआ है लेकिन दस साल पहले की तुलना में विश्व में कम शांतिपूर्ण है।

India slips 5 places to 141 on Global Peace Index 2019 Iceland again tops | ग्लोबल पीस इंडेक्स में 5 पायदान नीचे खिसका भारत, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश इंडिया से ऊपर

2008 से ग्लोबल पीसफुलनेस (विश्व शांति) में 3.78 परसेंट की कमी आई है।

Highlightsआइसलैंड सबसे पीसफुल कंट्री है वहीं अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर है।साउथ एशिया में भूटान 15 वें स्थान पर है उसके बाद श्रीलंका 72 नंबर पर, नेपाल 76 नंबर पर और बांग्लादेश 101 नंबर पर है। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस लिस्ट में 153 नंबर पर है।

ग्लोबल पीस इंडेक्स 2019 में भारत 5 नंबर नीचे खिसक कर 141 नंबर पहुंच गया है। इस लिस्ट में 163 देश शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार आइसलैंड सबसे पीसफुल कंट्री है वहीं अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर है।

ऑस्ट्रेलियन थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक एंड पीस के मुताबिक देश में पीस के रैंक को तीन पैमानों के आधार पर मापा गया है। जिसमें सामाजिक सुरक्षा का स्तर, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सीमा विवाद और मिलिट्रिएशन शामिल है।

आइसलैंड 2008 से ही सबसे पीसफुल (शांतिपूर्ण) देश बना हुआ है। वहीं सीरिया को पीछे छोड़ अब अफगानिस्तान दुनिया का सबसे कम शांति वाला देश है। साउथ एशिया में भूटान 15 वें स्थान पर है उसके बाद श्रीलंका 72 नंबर पर, नेपाल 76 नंबर पर और बांग्लादेश 101 नंबर पर है। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस लिस्ट में 153 नंबर पर है।

भारत, अमेरिका, चीन, सऊदी अरब और रूस सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले टॉप 5 देश हैं। पिछले 5 सालों में वैश्विक शांति में पहली बार सुधार हुआ है लेकिन दस साल पहले की तुलना में विश्व में कम शांतिपूर्ण है।

इस साल के रिपोर्ट में नया रिसर्च शामिल है जो कि क्लाइमेट चेंज से पीस (शांति) पर प्रभाव डालने से जुड़ा है। 2008 से ग्लोबल पीसफुलनेस (विश्व शांति) में 3.78 परसेंट की कमी आई है।

ग्लोबल पीस इंडेक्स (जीपीआई) की स्थापना स्टीव किलील ने किया था जो कि ऑस्ट्रेलिया के टेक्नॉलॉजी क्षेत्र के एंटरप्रेन्योर और परोपकारी हैं। 

Web Title: India slips 5 places to 141 on Global Peace Index 2019 Iceland again tops

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे