लाइव न्यूज़ :

किफायती, स्वच्छ प्रौद्योगिकी संबंधी ब्रिटेन के निर्णायक एजेंडे पर भारत ने किया हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: November 2, 2021 23:23 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

ग्लासगो, दो नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन 40 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने 2030 तक हर जगह स्वच्छ और किफायती प्रौद्योगिकी मुहैया कराने की ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय योजना का मंगलवार को यहां सीओपी-26 जलवायु शिखर सम्मेलन में समर्थन किया और उस पर हस्ताक्षर किया।

भारत इस एजेंडे पर हस्ताक्षर कर अमेरिका, यूरोपीय संघ, चीन सहित दुनिया की 70 प्रतिशत से अधिक अर्थव्यवस्था वाले अन्य देशों की फेहरिस्त में शामिल हो गया।

ब्रिटेन की ऐतिहासिक नेट जीरो रणनीति पर आधारित, ‘ब्रेकथ्रू एजेंडा’ के तहत संबंधित देश एवं व्यवसाय इस दशक में स्वच्छ प्रौद्योगिकियों के विकास और तैनाती को गति देने और लागत को कम करने के लिए अपनी जलवायु कार्रवाई को समन्वित और मजबूत करते दिखेंगे।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, "स्वच्छ प्रौद्योगिकी को सबसे किफायती, सुलभ और आकर्षक विकल्प बनाकर सर्वाधिक प्रदूषणकारी क्षेत्रों में दुनिया भर में उत्सर्जन की कटौती की जा सकती है।"

उन्होंने कहा, "ग्लासगो ब्रेकथ्रू इसे आगे बढ़ाएगा, ताकि 2030 तक हर जगह स्वच्छ प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाया जा सके। इससे न केवल उत्सर्जन को कम किया जा सकता है, बल्कि अधिक रोजगार और अधिक समृद्धि भी पैदा की जा सकती है।"

इसका उद्देश्य 2030 तक स्वच्छ प्रौद्योगिकियों को विश्व स्तर पर सभी के लिए प्रदूषणकारी क्षेत्रों में सर्वाधिक किफायती, सुलभ और आकर्षक विकल्प प्रदान करना, विशेष रूप से कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए जरूरी नवाचार और उपकरणों तक पहुंच के लिए विकासशील देशों को सहयोग करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'