लाइव न्यूज़ :

परफेक्ट सेल्फी लेने की होड़, दुनिया के सबसे खतरनाक देश, लिस्ट देख चौंके जाएंगे आप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2025 15:17 IST

परफेक्ट शॉट लेने के चक्कर में जोखिम भरी ऊंचाई पर गिरना सबसे बड़ी मौत बन जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देपरफेक्ट सेल्फी लेने की होड़ में सोशल मीडिया का जुनून लोगों की जान ले रहा है।सेल्फी लेने के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देश कौन से हैं।छठे स्थान पर इंडोनेशिया है, जहां सेल्फी से संबंधित 14 मौतें दर्ज की गईं।

नई दिल्लीः एक नया रिसर्च सामने आया है। सेल्फी के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में भारत पहले स्थान पर है। पूरी सूची आपको चौंका देगी। दुनिया भर में सेल्फी लेते समय होने वाली मौतों में से 46% मौतें गिरने के कारण होती हैं, जिससे परफेक्ट शॉट लेने के चक्कर में जोखिम भरी ऊंचाई पर गिरना सबसे बड़ी मौत बन जाती है।

परफेक्ट सेल्फी लेने की होड़ में सोशल मीडिया का जुनून लोगों की जान ले रहा है। द बार्बर लॉ फर्म के एक नए अध्ययन से पता चला है कि सेल्फी लेने के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देश कौन से हैं और इस सूची में भारत सबसे ऊपर है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अध्ययन में पाया गया कि सेल्फी के कारण होने वाली 46% मौतें गिरने से हुईं, चाहे वे छतों, चट्टानों या ऊंची इमारतों से गिरकर हुई हों।

रैंक-1ः भारत में मरने वाले और घायलों की संख्या 271 हैं। (214 मौतें, 57 घायल) दुनिया भर में सेल्फी से जुड़ी 42.1% घटनाओं के साथ भारत सेल्फी के लिए दुनिया में सबसे घातक जगह है। भीड़-भाड़ वाले पर्यटन स्थल, चट्टानें और रेल की पटरियाँ खतरनाक पृष्ठभूमि बन गई हैं।

रैंक-2ः अमेरिका में हताहत की संख्या 45 हैं। 37 मौत और 8 घायल के साथ दूसरे स्थान पर है। झरनों, छतों और राजमार्गों के पास जोखिम भरी सेल्फी लेना एक प्रमुख कारण बना हुआ है।

रैंक-3ः रूस इस मामले तीसरे पायदान है। 19 हताहत के साथ पायदान 3 पर है। यहां पर 18 मौत और 1 घायल हुए है। रूस में बर्फीले पुलों और गगनचुंबी इमारतों के पास घातक स्टंट देखे गए हैं।

रैंक-4ः पड़ोसी देश पाकिस्तान 16 मौत के साथ चौथे पायदान पर है। पाकिस्तान में पर्यटन केन्द्र कम होने के बावजूद भी मामलों की संख्या अधिक है और सभी मामलों में मौतें हुई हैं।

रैंक-5ः ऑस्ट्रेलिया नंबर-5 पर है। ऑस्ट्रेलिया में 13 मौत और घायलों की संख्या 2 हैं। आउटबैक चट्टानों से लेकर खतरनाक तटीय किनारों तक ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पांच में शामिल है।

रैंक-6ः छठे स्थान पर इंडोनेशिया है, जहां सेल्फी से संबंधित 14 मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद केन्या, यूनाइटेड किंगडम, स्पेन और ब्राजील का स्थान है, जहां 13-13 मौतें दर्ज की गईं।

टॅग्स :दिल्लीपाकिस्तानरूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा