लाइव न्यूज़ :

भारत को कोविड-19 से लड़ने में अमेरिका की मदद की जरूरत है : सांसद

By भाषा | Updated: June 9, 2021 10:17 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ जून अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने कहा कि भारत एक रणनीतिक सहयोगी है और उसे कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में अमेरिका की मदद की आवश्यकता है। उन्होंने जो बाइडन प्रशासन से भारत को अतिरिक्त टीके देने का अनुरोध किया।

उन्होंने यह भी कहा कि मित्रों और सहयोगियों की मदद करते हुए अमेरिका की बौद्धिक संपदा और नवोन्मेष की रक्षा की जानी चाहिए।

कांग्रेस सदस्य ब्रैड वेनस्ट्रप ने कहा, ‘‘रणनीतिक सहयोगी भारत को कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में हमारी मदद की जरूरत है। हमारे यहां टीकों की भारी मात्रा में आपूर्ति से हमें दुनियाभर के अपने साझेदारों की मदद करने का अवसर मिला है, जिन्हें मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें दुनियाभर के अपने जरूरतमंद मित्रों की मदद करते हुए अमेरिका के नवोन्मेष और बौद्धिक संपदा की भी सदा रक्षा करनी चाहिए।’’

कांग्रेस सदस्य जिम कोस्टा ने कहा कि चूंकि भारत कोरोना वायरस संकट से लड़ रहा है तो यह महत्वपूर्ण है कि दोस्तों और अहम सहयोगियों की मदद के लिए उन्हें अतिरिक्त टीके दिए जाएं।

उन्होंने कहा कि जनजीवन के सामान्य होने और इस क्रूर महामारी के खात्मे के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है।

अमेरिका के कई कांग्रेस सदस्य और सीनेटर भारत के समर्थन में आए हैं और उन्होंने बाइडन प्रशासन से उसे सहयोग मुहैया कराने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा