लाइव न्यूज़ :

भारत-इजराइल के बीच संबंध अब व्यक्तियों की पसंद-नापसंद से परे जा चुके हैं: जयशंकर

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:19 IST

Open in App

यरूशलम, 21 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और इजराइल के बीच संबंधों का विकास इस ऊंचाई तक हुआ है कि अब ये ‘‘व्यक्तियों की पसंद-नापसंद से परे जा चुके हैं।’’

विदेश मंत्री के रूप में इस सप्ताह अपनी पहली इजराइल यात्रा पर पहुंचे जयशंकर ने यह टिप्पणी यहां के एक स्थानीय टेलीविजन के साथ एक साक्षात्कार में की।

चैनल 12 द्वारा जारी प्रोमो क्लिप में जयशंकर यह कहते सुने गए, ‘‘मेरा मानना है कि हम देश के रूप में, राज्य व्यवस्था के रूप में, समाज के रूप में संबंधों के एक उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। इसलिए इस तरह यह हर उस व्यक्ति की सफलता का साक्ष्य है जिसने उस परिवर्तन में योगदान दिया है। संबंध लोगों की पसंद-नापसंद से परे जा चुके हैं।’’

हालांकि उन्होंने संबंधों को ऊंचाई पर पहुंचाने वाले व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी मान्यता दी तथा कहा, ‘‘हमें उन व्यक्तियों की सराहना करनी चाहिए जिन्होंने इसे संभव बनाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं यहां इजराइल में नई सरकार से सीधे बात करने आया हूं।’’

जयशंकर ने यह बात संभवत: इस संदर्भ में कही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र माने जाने वाले इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अपदस्थ होने के बाद दोनों देशों के संबंधों पर किस तरह प्रभाव पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल