लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कहा-अफगानिस्तान में भारत की कोई भूमिका नहीं

By भाषा | Updated: January 18, 2019 05:16 IST

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान हमेशा इस पर कायम रहा है कि अफगनिस्तान में संघर्ष का हल अफगानिस्तान की अगुवाई वाली और अफगान की स्वामित्व वाली शांति प्रक्रिया में निहित है। उन्होंने कहा, ‘‘उसका (नीति) पालन करते हुए हमने अमेरिका और तालिबान के बीच सीधी बातचीत की व्यवस्था कराई।’’ 

Open in App

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अफगानिस्तान में भारत की कोई भूमिका नहीं है। साथ ही कहा कि लंबे समय से चली आ रही अफगानिस्तान समस्या का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के वास्ते इस्लामाबाद ने तालिबान और अमेरिका के बीच साधी बातचीत की व्यवस्था करने में अहम भूमिका निभाई है।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान हमेशा इस पर कायम रहा है कि अफगनिस्तान में संघर्ष का हल अफगानिस्तान की अगुवाई वाली और अफगान की स्वामित्व वाली शांति प्रक्रिया में निहित है। उन्होंने कहा, ‘‘उसका (नीति) पालन करते हुए हमने अमेरिका और तालिबान के बीच सीधी बातचीत की व्यवस्था कराई।’’ 

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान का मानना है कि इस युद्ध प्रभावित देश में शांति और स्थायित्व अफगानिस्तान की अंदरूनी बातचीत से ही आएगी।  देश में भारत की भूमिका के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान में भारत की कोई भूमिका नहीं है।’’ 

फैसल का यह बयान पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के उस बयान से ठीक उलट है जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि भारत का अफगानिस्तान की शांति प्रक्रिया में सहयोग जरूरी है। 

दरअसल, कुरैशी ने पिछले माह कहा था, ‘‘अफगानिस्तान में शांति की स्थापना के लिए (अहम पक्षकारों के बीच) कुछ बैठकें हुई हैं। भारत के सहयोग की भी आवश्यकता है।

प्रवक्ता ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री इमरान खान आधिकारिक निमंत्रण पर 21 जनवरी को कतर जाएंगे और कतर के अमीर तथा प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।

टॅग्स :पाकिस्तानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल