लाइव न्यूज़ :

भारत और श्रीलंका ने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग के मुद्दे पर चर्चा की

By भाषा | Updated: June 12, 2021 21:01 IST

Open in App

कोलंबो, 12 जून श्रीलंका के रक्षा सचिव जनरल कमल गुणारत्ने ने भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीके को लेकर यहां भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले से चर्चा की।

कोलंबो पेज न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक गुणारत्ने ने रक्षा सहयोग पर अपने विचार रखें और दोनों देशों के मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों एवं सहयोग को याद किया।

पोर्टल के मुताबिक यह बैठक शुक्रवार को हुई और इस दौरान आपसी हित के मामलों सहित द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया गया। खबर के मुताबिक गुणारत्ने ने 20 मई को कोलंबो बंदरगाह के बाहरी हिस्सो में सिंगापुर के मालवाहक जहाज एमवी-एक्स-प्रेस पर्ल में आग लगने और डूबने की घटना के दौरान भारत द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और समर्थन का श्रीलंका की ओर से प्रशंसा की।

भारत ने जहाज पर लगी आग बुझाने में श्रीलंकाई नौसेना की मदद के लिए 25 मई को भारतीय तटरक्षक बल के पोत और विमान भेजे थे। प्रदूषण से निपटने में विशेषज्ञता हासिल भारत का पोत समुद्र प्रहरी 29 मई को पहुंचा था।

श्रीलंकाई रक्षा मंत्रालय के हवाले से कोलंबो गजट ने खबर दी कि बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच लंबे समय से मौजूद सैन्य प्रशिक्षण आदान-प्रदान की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया। इस बैठक में श्रीलंकाई नौसेना और वायुसेना के कमांडर और राष्ट्रीय खुफिया विभाग के प्रमुख भी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल