लाइव न्यूज़ :

भारत और बांग्लादेश ने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

By भाषा | Updated: July 16, 2021 13:41 IST

Open in App

ढाका, 16 जुलाई भारत और बांग्लादेश के विदेशमंत्रियों ने ताशकंद में हुई मुलाकात के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान दोनों देशों के विदेशमंत्रियों ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय संपर्क, कोविड-19 महामारी और विस्थापित रोहिंग्या को वापस म्यांमा भेजने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

विदेशमंत्री एस जयशंकर और उनके बांग्लादेशी समकक्ष एके अब्दुल मोमिन ने उज्बेकिस्तान की राजधानी में बृहस्पतिवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मध्य व दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय संपर्क की चुनौतियां और अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से इतर यह मुलाकात की।

बांग्लादेशी वेबसाइट बीडीन्यूज24.कॉम की खबर के मुताबिक दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय संपर्क, कोविड-19 और टीकाकरण की दोनों देशों में स्थिति और रोहिंग्या की म्यांमा में वापसी सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की।

खबर के मुताबिक दोनों पक्षों ने साझेदारी को मजबूत करने और सहयोग को कई गुना बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों देशों के मंत्रियों ने कोविड-19 के हालात में सुधार होने के बाद विभिन्न संयुक्त व्यवस्था को भी बहाल करने पर जोर दिया।

विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक जयशंकर ने कोवैक्स करार सहित विभिन्न स्रोतों में बांग्लादेश में टीके की आपूर्ति होने पर खुशी जताई। बांग्लादेश अब तक टीके के लिए भारत के सीरम इंस्टीट्यूट पर निर्भर था।

गौरतलब है कि भारत ने मार्च महीने में कोविड-19 टीके के निर्यात पर रोक लगा दी थी। इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बांग्लादेश को टीके की 70 लाख खुराक की आपूर्ति की थी और तीन करोड़ खुराक भेजी जानी थी।

जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘ताशकंद संपर्क सम्मेलन से इतर बांग्लादेश के विदेशमंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमिन से मुलाकात कर खुशी हुई। यह संपर्क के पहलु सहित हमारे संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करने का अच्छा अवसर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब