लाइव न्यूज़ :

यूरोप में लगातार पांचवें सप्ताह कोविड-19 के मामलों में वृद्धि

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:11 IST

Open in App

जिनेवा, तीन नवंबर (एपी) यूरोप में लगातार पांचवें सप्ताह कोरोना वायरस के मामले बढ़ गये हैं और यह दुनिया का एकमात्र क्षेत्र है जहां कोविड-19 के मामले अब भी बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महामारी पर अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यूरोप में नये मामले छह प्रतिशत या 30 लाख बढ़ गये हैं। पिछले सप्ताह मामलों में 18 प्रतिशत वृद्धि हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार अन्य क्षेत्रों में संक्रमण के नये मामलों की साप्ताहिक संख्या या तो कम हो गयी है या उतनी ही बनी हुई है।

पश्चिम एशिया में संक्रमण के मामलों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है जहां नये मामले 12 प्रतिशत तक कम हो गये हैं। दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका में कोविड-19 के नये मामलों में नौ प्रतिशत तक कमी आई है।

यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण की दर सर्वाधिक रही जहां एक लाख लोगों पर संक्रमण के करीब 192 नये मामले आये, वहीं अमेरिका में एक लाख लोगों पर 72 नये मामले आये।

चेक गणराज्य, पोलैंड और मध्य तथा पूर्वी यूरोप के अन्य देशों में हाल में संक्रमण के मामलों में बढ़त देखी गयी है।

ब्रिटेन के शीर्ष चिकित्सा अधिकारियों ने सरकार से अपील की है कि एक बार फिर से मास्क पहनने और दूरी बनाकर रखने जैसे नियमों को लागू करने की जरूरत है, लेकिन सरकार ने कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था बढ़ते मामलों को संभाल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका