लाइव न्यूज़ :

नेपाल में भारत के सहयोग से बनाए गए विद्यालय भवन का उद्घाटन

By भाषा | Updated: November 3, 2020 15:59 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, तीन नवंबर नेपाल के मध्य नवलपुर जिले में भारत के सहयोग से बनाए गए एक विद्यालय भवन का उद्घाटन किया गया।

नवलपुर जिले के देवचूली में भीमसेन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का निर्माण भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई 2.583 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता से किया गया है।

भारतीय दूतावास, काठमांडू,जिला समन्वय समिति, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने संयुक्त रूप से सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विद्यालय भवन का उद्घाटन किया।

नया भवन तीन मंजिला है, जिसमें 16 कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, प्रशासन और कर्मचारी कक्ष, बैठक सभागार, कैंटीन, चिकित्सा कक्ष और शौचालय शामिल हैं ।

भीमसेन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय(1969) 12वीं कक्षा तक शिक्षा प्रदान करता है और इस विद्यालय में 55 प्रतिशत से अधिक छात्र लड़कियां हैं।

भारतीय दूतावास काठमांडू के बयान के अनुसार, नया विद्यालय भवन शिक्षा के क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच मजबूत साझेदारी का एक और उदाहरण है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?