लाइव न्यूज़ :

बेल्जियम: ब्रसेल्स रेलवे स्टेशन पर 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगाकर मुस्लिम व्यक्ति ने यात्रियों पर चाकू से हमला किया

By शिवेंद्र राय | Updated: January 19, 2023 10:32 IST

बेल्जियम के ब्रसेल्स रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगाकर लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सीसीटीवी में दर्ज हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देबेल्जियम की राजधानी है ब्रसेल्सब्रसेल्स रेलवे स्टेशन पर हुई खौफनाक घटना'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगाकर एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला किया

ब्रसेल्स: बेल्जियम के ब्रसेल्स रेलवे स्टेशन पर एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां 18 और 19 जनवरी की रात रेलवे स्टेशन पर एक मुस्लिम व्यक्ति ने  'अल्लाह हू अकबर'  का नारा लगाकर अचानक लोगों पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया जिससे चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो भी सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। 

ब्रसेल्स रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी में दर्ज हुई घटना की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अचानक से स्टेशन पर बैठे लोगों के पास जाता है और चाकू निकाल कर सीधे गले पर हमला करता है। जैसे ही यह घटना होती हैं तुरंत अफरा-तफरी मच जाती है और लोग चिल्लाते हुए भागने लगते हैं।

सीसीटीवी में दर्ज हुई घटना में दिखाई देता है कि बेल्जियम के ब्रसेल्स रेलवे स्टेशन पर कुछ लोग खड़े हैं और कुछ लोग सीटों पर बैठे हैं। तभी अचानक से एक व्यक्ति आता है। वह जमीन पर पड़े अपने बैग से एक चाकू निकालता है और सीट पर बैठे व्यक्ति के पास पहुंचता है।

हमलावर सीट पर बैठे व्यक्ति की टोपी पकड़ कर उसका सिर ऊंचा उठाता है और उसकी गर्दन पर चाकू से वार करना शुरू कर देता है। इस घटना को देखकर आस-पास के लोग भौचक्के हो जाते हैं। पहले तो कुछ समझ ही नहीं आता कि हो क्या रहा है। इसके बाद हमले में घायल व्यक्ति खड़ा हो जाता है और वहां से भागने की कोशिश करता है।

कुछ मीडिया रिपोर्टस् में बताया गया है कि हमलावर एक प्रवासी व्यक्ति है जो वेल्डिंग का काम करता है। इस घटना में किसी के जान गंवाने की सूचना नहीं है। सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को घटना के तुरंत बाद नियंत्रण में ले लिया और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया।  बता दें कि ब्रसेल्स बेल्जियम की राजधानी है और यहां का रेलवे स्टेशन काफी व्यस्त स्टेशन है जहां हमेशा यात्रियों की भीड़ रहती है। 

टॅग्स :Belgiumइस्लामआतंकी हमलाterrorist attack
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा