लाइव न्यूज़ :

चुनाव से पहले पाकिस्तान में छाए माधुरी अमिताभ, जानें इलेक्शन से क्या है दोनों का संबंध?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 26, 2018 08:04 IST

पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले वहां कई तरह के दांव पार्टियां खेलती नजर आ रही हैं।  

Open in App

पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले वहां कई तरह के दांव पार्टियां खेलती नजर आ रही हैं।  अपने अपने अंदाज में हर पार्टी जनता से वोट की अपील कर रही है। इसी बीच इन दिनों पाकिस्तान चुनाव प्रचार का एक पोस्‍टर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल हो रहा पोस्टर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार  इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई का बताया जा रहा है। 

खास बात ये है कि इस पोस्टर में बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित नजर आ रही हैं। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल होना लाजिमी है कि माधुरी और अमिताभ पाक के पोस्टर में कैसे पहुंचे। ऐसे में खबरों की मानें तो पीटीआई के उम्मीदवार ने माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन की तस्वीरों का इस्तेमाल अपने पोस्टर पर किया है। 

इन तस्‍वीरों के नीचे सरदार अब्बास डोगर और सरदार ओवैस डोगर लिखा हुआ है, सरदार अब्बास डोगर उम्मीदवार का नाम है क्योंकि दूसरी तस्वीर किसी बच्चे की लगी है जिसका नाम सरदार ओवैस डोगर लिखा हुआ है। इस पोस्टर पर बल्ला के चुनाव चिह्न भी नजर आ रहा है। इतना ही नहीं पोस्टर के सबसे ऊपर  ऊर्दू में लिखा है कि मैं झुका नहीं, मैं बिका नहीं, कहीं छुप-छुपा के खड़ा नहीं! जो डटे हुए हैं लड़ाई के मैदान मैं! मुझे उन लोगों में तलाश कर। ऐसे में पोस्टर सामने आने के बाद छा गया है। 

वहीं,  खबरों की मानें तो ये पोस्टर झूठा है। कहा जा रहा है कि इस पार्टी का कोई भी उम्मीदवार सरदार अब्‍बास डोगर के नाम से नहीं है और न ही पोस्टर पर छपी तस्वीर किसी उम्मीदवार की है। क्योंकि पोस्टर में जिन भी चीजों को प्रयोग हुआ है चुनाव चिह्न से लेकर हर फोटो वह सब फेक है।

पीटीआई की तरफ से कहा गया है कि तस्वीर में दिखने वाला शख्स पीटीआई में नहीं है और न ही पाकिस्तान में यह कहीं से चुनाव लड़ रहा है। साथ ही कहा गया है कि इस तरह के सैकड़ों पोस्टर पाकिस्तान की सड़कों पर पीटीआई को बदनाम करने के लिए लगे हुए हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं कि कौन लोग हैं जो इस तरह की अफवाह सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं।

टॅग्स :पाकिस्तान चुनावमाधुरी दीक्षितअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीMrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ में निभा रही हैं ग्रे-शेड कैरेक्टर, जानिए इसकी रिलीज से जुड़ी सारी बातें

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल