डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दूसरी बार महाभियोग की कार्यवाही शुरू हुई
By भाषा | Published: February 10, 2021 01:53 AM2021-02-10T01:53:51+5:302021-02-10T01:53:51+5:30
वाशिंगटन, नौ फरवरी (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दूसरी बार महाभियोग की सुनवाई मंगलवार को सीनेट के समक्ष शुरू हो गई। ऐसी कार्यवाही का सामना करने वाले वह पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं।
महाभियोग के तहत उन पर राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम को पलटने के लिए छह जनवरी को अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) में दंगा भड़काने का आरोप लगाया गया है।
ट्रंप के वकीलों की दलील है कि पूर्व राष्ट्रपति ने समर्थकों की रैली को संबोधित करने के दौरान लोगों को दंगे के लिए नहीं भड़काया।
सुनवाई के मद्देनजर कैपिटल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।