लाइव न्यूज़ :

अगर एहतियाती उपायों का पालन नहीं हुआ तो बड़े शहरों में लग सकता है लॉकडाउन : मंत्री असद उमर

By भाषा | Updated: April 21, 2021 16:50 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 21 अप्रैल पाकिस्तान में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए गठित शीर्ष निकाय के प्रमुख ने बुधवार को आगाह किया कि अगर संक्रमण को रोकने के लिए एहतियाती उपायों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो सरकार बड़े शहरों में लॉकडाउन लगा सकती है।

योजना मंत्री असद उमर की यह टिप्पणी कोरोना वायरस महामारी की खराब होती स्थिति और गत 24 घंटे में कोविड-19 से 148 लोगों की मौत के बाद आई है।

देश में महामारी से निपटने के लिए गठित शीर्ष निकाय राष्ट्रीय कमान और परिचालन केंद्र (एनसीओसी) की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद योजना मंत्री असद उमर ने कहा कि स्थिति अच्छी नहीं है, लोग एहतियाती उपायों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ एनसीओसी में हमने महामारी के हालात की समीक्षा की जो बहुत खराब हैं। हमने कई पाबंदियां लगाने का फैसला किया जिसकी घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।

उमर ने कहा, ‘‘ और भी पांबदियां लगाई जाएंगी। मैं आपको स्पष्ट कर दूं कि जिस स्तर पर संक्रमण फैल रहा है और हमारे अस्पताल मरीजों से भर रहे हैं...अगर हमने कदम नहीं उठाए, तो हमारे पास बड़े शहरों में लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला