लाइव न्यूज़ :

आईसीसी ने फलस्तीनी क्षेत्रों में कथित अपराधों की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: March 3, 2021 23:44 IST

Open in App

द हेग, तीन मार्च (एपी) अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) की अभियोजक ने बुधवार को कहा कि उन्होंने फलस्तीनी क्षेत्रों में कथित अपराधों की जांच शुरू की है।

फताऊ बेंसौदा ने एक बयान में कहा कि जांच ‘‘बिना किसी डर या पक्षपात के स्वतंत्र, निष्पक्ष ढंग से की जाएगी।’’

बेंसौदा ने कहा कि 2019 में गाजा पट्टी में इजराइल की सैन्य कार्रवाई के साथ ही पश्चिमी तट में इजराइली गतिविधि के मामले में युद्ध अपराधों की जांच शुरू करने के लिए एक ‘‘उचित आधार’’ है।

उन्होंने उस आकलन के बाद न्यायाधीशों को अशांत क्षेत्र में अदालत के अधिकार क्षेत्र की सीमा पर व्यवस्था देने के लिए कहा। न्यायाधीश ने पिछले महीने कहा था कि अदालत का अधिकार क्षेत्र 1967 के पश्चिम एशिया युद्ध में इजराइल के कब्जे वाले क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

यदि जांच में अपराधों के लिए कथित रूप से जिम्मेदार संदिग्धों की पहचान होती है, तो अभियोजक न्यायाधीशों को अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए कह सकते हैं।

इजरायल ने इस फैसले की निंदा की। विदेश मंत्री गैबी आशकेनाज़ी ने इसे "नैतिक और कानूनी दिवालियेपन का एक कृत्य" करार दिया और कहा कि इजरायल ‘‘अपने नागरिकों और सैनिकों को कानूनी उत्पीड़न से बचाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा।’’

फलस्तीन 2015 में अदालत में शामिल हुआ था और लंबे समय से इजराइल की जांच करने पर जोर दिया है जो अदालत का सदस्य नहीं है। फलस्तीन ने अदालत से कहा है कि वह गाजा पट्टी में फलस्तीनी आतंकवादियों के खिलाफ 2014 में इजरायल की कार्रवाई के साथ ही इजरायल के कब्जे वाले पश्चिम तट में बस्तियों के निर्माण और पूर्वी यरुशलम पर कब्जे की भी जांच करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया