लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: COVID-19 का दूसरा दौर, लॉकडाउन मे छूट दिये जाने से कितना खतरनाक होगा?

By भाषा | Updated: May 6, 2020 22:36 IST

कई इलाके अब भी कोविड-19 के प्रथम दौर से संघर्ष कर रहे हैं। ब्राजील ने पहली बार एक बड़े शहर को लॉकडाउन कर दिया है। अफ्रीका में पिछले हफ्ते संक्रमण के मामलों में 42 प्रतिशत का उछाल आया है। वहां बुधवार को संक्रमण के मामले 50,000 के आंकड़े को पार कर सकते हैं।

Open in App

इटली के संगमरमर वाले विशाल भवनों से लेकर अमेरिकी राज्य कंसास में गेहूं के खेतों तक, स्वास्थ्य अधिकारी यह लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि सवाल सिर्फ यह नहीं है कि कोरोना वायरस संक्रमण का दूसरा दौर कब आएगा और इससे कितनी मौतें होंगी, बल्कि यह समय कब आएगा और कितना भयावह होगा। भारत में लॉकडाउन 3.0 सोमवार से शुरू हुआ है, जहां प्रतिबंधों में कुछ छूट दी गई है।

कोविड-19 से बुरी तरह से प्रभावित न्यूयार्क शहर ने रात के लिये सबवे को बंद कर दिया है ताकि इसे संक्रमण मुक्त किया जा सके। इटली में विशेषज्ञों ने कुछ प्रतिबंधों में छूट देना अभी शुरू किया है, हालांकि सांसदों ने चेतावनी दी कि वायरस का नया दौर आने वाला है। उन्होंने संक्रमित मरीजों की पहचान की कोशिश तेज करने, उनके लक्षणों की निगरानी करने और उनके संपर्क में आये लोगों का पता लगाने का कार्य तेज करने को कहा है।

जर्मनी ने संक्रमण के दूसरे और यहां तक कि तीसरे दौर की चेतावनी दी है। साथ ही, यह चेतावनी दी है कि यदि नये मामले नहीं रूके, तो फिर से प्रतिबंध लगाने पड़ेंगे। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पंगु कर देने वाले प्रतिबंधों में और छूट देने के लिये बुधवार को देश के 16 गवर्नरों से मुलाकात की। फ्रांस के पास्चर इंस्टीट्यूट में वायरस एवं प्रतिरक्षा इकाई प्रमुख ओलीवर स्कवार्त्ज ने कहा, ‘‘(संक्रमण का) दूसरा दौर आएगा, लेकिन सवाल यह है कि यह किस हद तक होगा। यह सीमित होगा या फिर व्यापक ? इस बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी।’’

कई इलाके अब भी कोविड-19 के प्रथम दौर से संघर्ष कर रहे हैं। ब्राजील ने पहली बार एक बड़े शहर को लॉकडाउन कर दिया है। अफ्रीका में पिछले हफ्ते संक्रमण के मामलों में 42 प्रतिशत का उछाल आया है। वहां बुधवार को संक्रमण के मामले 50,000 के आंकड़े को पार कर सकते हैं।

इस बीच, समाचार एजेंसी एपी के विश्लेषण में यह पाया गया कि अमेरिका में न्यूयार्क शहर के बाहर, विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में संक्रमण की दर बढ़ रही है। यह पाया गया है कि वायरस के संक्रमण के प्रसार में न्यूयार्क में हासिल की गई उपलब्धि पर अन्य स्थानों पर होने वाले संक्रमण के नये मामलों से पानी फिर रहा है।

कंसास की शावनी काउंटी में स्वास्थ्य विभाग निदेशक लिंडा ओक्स ने कहा, ‘‘कोई गलती नहीं करें: यह वायरस अब भी हमारे समुदाय में फैल रहा है, यहां तक कि पूर्व के हफ्तों की तुलना में कहीं अधिक।’’

अमेरिका स्थित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक कोविड-19 से विश्व भर में 36 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,51,000 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में 71,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 12 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। यूरोप में 1,44,000 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो