लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अस्पतालों और बीमा कंपनियों को बताना होगा खर्च का ब्योरा

By भाषा | Updated: December 30, 2020 16:01 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 दिसंबर (एपी) अमेरिका की एक संघीय अदालत ने अस्पतालों और बीमा कंपनियों को सामान्य जांच और प्रक्रियाओं में होने वाले वास्तविक खर्च की जानकारी मुहैया कराने का आदेश देने संबंधी संघीय प्रशासन की योजना के पक्ष में फैसला सुनाया है।

व्हाइट हाउस ने इस फैसले का स्वागत किया है।

अमेरिकन हॉस्पिटल एसोसिएशन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की इस योजना को अदालत में चुनौती दी थी।

फैसले में कहा गया है कि अस्पताल के साथ स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को खर्च का ब्योरा बताना होगा। यह एक जनवरी 2021 से प्रभावी होगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैली मेकनैनी ने एक बयान में कहा, ‘‘अस्पतालों के खर्च में पारदर्शिता लाने का यह परिवर्तनकारी फैसला होगा। इसके लिए हर मोर्चे पर लड़ा गया।’’

उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से अमेरिकी लोगों को यह भरोसा होगा कि राष्ट्रपति ट्रंप ‘‘मरीजों को अंधेरे में रखने वालों के निहित स्वार्थ’’ के आगे नहीं झुकेंगे।

अमेरिकन हॉस्पिटल एसोसिएशन (एएचए) की वकील मेलिंडा हैटन ने कहा कि वह खर्च के ब्योरे में पारदर्शिता लाने और मरीजों को इसकी जानकारी दिए जाने का समर्थन करती हैं लेकिन वह फैसले से खुश नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि एएचए का मानना है कि इससे मरीजों को कोई मदद नहीं मिलेगी, बल्कि इससे भ्रम पैदा होगा।

बीमा कंपनियों ने भी इस फैसले का विरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की