लाइव न्यूज़ :

हांगकांग के नामी मीडिया कारोबारी जिम्मी लाई की जमानत रद्द

By भाषा | Updated: December 31, 2020 15:56 IST

Open in App

हांगकांग, 31 दिसंबर (एपी) हांगकांग के नामी मीडिया कारोबारी जिम्मी लाई की जमानत रद्द कर दी गई है। यह फैसला यहां की शीर्ष अदालत ने अभियोजन पक्ष के, उन्हें वापस हिरासत में भेजने के अनुरोध के बाद किया।

उल्लेखनीय है कि फर्जीवाड़ा करने एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में तीन हफ्ते तक हिरासत में रहने के बाद लाई को 23 दिसंबर को जमानत मिली थी। उनकी अपील पर अब एक फरवरी को सुनवाई होगी।

अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह ‘‘ तार्किक रूप से विचार करने योग्य ’ है कि पूर्व के न्यायाधीश का फैसला त्रृटिपूर्ण था और जमानत देने का वह आदेश वैध नहीं था।’’

लाई पर तीन दिसंबर को अपनी कंपनी नेक्स्ट डिजिटल के कार्यालय की लीज़ की शर्तों का उल्लंघन कर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद 12 दिसंबर को उन पर विदेशी ताकतों से साठगांठ कर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के शक में बीजिंग द्वारा लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया