लाइव न्यूज़ :

हांगकांग पुलिस ने समाचार वेबसाइट के पूर्व दो संपादकों पर राजद्रोह का आरोप लगाया, नहीं मिली जमानत

By भाषा | Updated: December 30, 2021 20:33 IST

Open in App

हांगकांग, 30 दिसंबर (एपी) हांगकांग की लोकतंत्र समर्थक समाचार वेबसाइट के दो पूर्व संपादकों पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया है और एक अदालत ने उन्हें बृहस्पतिवार को जमानत देने से इनकार कर दिया।

वेबसाइट ‘स्टैंड न्यूज’ ने एक दिन पहले ही कहा था कि कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी और सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद, अब उसकी वेबसाइट तथा सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई नई सामग्री नहीं डाली जाएगी और उन्हें बंद किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सुरक्षा पुलिस ने एक बयान में 33 और 52 वर्षीय दो पुरुषों के खिलाफ राजद्रोही सामग्री को प्रकाशित करने की साजिश करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन दोनों की पहचान उजागर नहीं की गई।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार ‘स्टैंड न्यूज’ के संपादकों चुंग पुई-कुएन और पैट्रिक लाम के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि वे कम्पनी के खिलाफ भी राजद्रोह का मामला दर्ज करेगी।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि दोनों व्यक्तियों के मामले पर वेस्ट कॉलून अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई और दोनों को जमानत देने से इनकार कर दिया गया।

चुंग और लाम के अलावा, गायक डेनिस हो और पूर्व सांसद मार्गरेट न्गो सहित ‘स्टैंड न्यूज’ बोर्ड के चार अन्य पूर्व सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। हो को बृहस्पतिवार दोपहर को पुलिस की हिरासत से रिहा कर दिया गया।

लोकतंत्र समर्थक समाचार पत्र ‘एप्पल डेली’ के पूर्व संपादक चान पुई-मैन और चुंग की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है।

हांगकांग की नेता कैरी लाम ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि इन गिरफ्तारियों का मतलब मीडिया को निशाने पर लेना नहीं है।

उन्होंने कहा, “ पत्रकारिता राजद्रोह परक नहीं है, लेकिन खबर की रिपोर्टिंग की आड़ में राजद्रोही कृत्य और गतिविधि और अन्य के कृत्यों व गतिविधियों से लोगों को भड़काने को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है।”

उन्होंने कहा, “यह बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि समाचार की रिपोर्टिंग क्या है, और राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने के लिए राजद्रोही कार्य या गतिविधियां क्या हैं।”

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने हांगकांग के अधिकारियों से हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने का आग्रह किया था। इसके बाद कैरी लाम की टिप्पणी आई है।

ब्लिंकन ने कहा था, “ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, जिसमें मीडिया की स्वतंत्रता और स्वतंत्र मीडिया द्वारा प्रदान की गई जानकारी तक पहुंच शामिल है, समृद्ध और सुरक्षित समाज के लिए अहम है। इन स्वतंत्रताओं ने हांगकांग को वित्त, व्यापार, शिक्षा और संस्कृति के वैश्विक केंद्र के रूप में फलने-फूलने में सक्षम बनाया है।”

उन्होंने कहा, “ (चीनी) और स्थानीय अधिकारी स्वतंत्र मीडिया को चुप कराकर हांगकांग की विश्वसनीयता और व्यवहार्यता को कमजोर कर रहे हैं।”

अमेरिका ने हांगकांग में रहने वाले पांच चीनी अधिकारियों को प्रतिबंधित कर दिया है। अमेरिका ने यह फैसला इस महीने की शुरू में विधान परिषद के चुनाव के बाद हांगकांग की स्वायत्ता और स्वतंत्रता को कम करने पर लिया है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बृहस्पतिवार को दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि चीन पांच अमेरिकियों पर जवाबी प्रतिबंध लगाकर जवाब देगा जिनमें पूर्व वाणिज्य मंत्री विलबुर रॉस और अमेरिका-चीन आर्थिक सुरक्षा समीक्षा आयोग के प्रमुख कैरोलिन बार्थोलोम्यू शामिल हैं।

कनाडा की विदेश मंत्री ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि उनका देश ‘स्टैंड न्यूज़’ के मौजूदा और पूर्व बोर्ड सदस्यों एवं कर्मचारियों की गिरफ्तारी को लेकर बेहद चिंतित है जिनमें कनाडाई नागरिक और कार्यकर्ता डेनिस हो भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला