इजरायल और मोरक्को के रक्षा मंत्रियों के बीच ऐतिहासिक बैठक

By भाषा | Published: November 24, 2021 04:32 PM2021-11-24T16:32:06+5:302021-11-24T16:32:06+5:30

Historic meeting between the Defense Ministers of Israel and Morocco | इजरायल और मोरक्को के रक्षा मंत्रियों के बीच ऐतिहासिक बैठक

इजरायल और मोरक्को के रक्षा मंत्रियों के बीच ऐतिहासिक बैठक

रबात, 24 नवंबर (एपी) इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने बुधवार को रबात में मोरक्को के अपने समकक्ष के साथ मुलाकात की। दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को औपचारिक रूप देने के लिए इजरायल के रक्षा मंत्री मोरक्को की ऐतिहासिक यात्रा पर हैं।

इजरायल और मोरक्को ने पिछले साल अमेरिका की मध्यस्थता में हुए अब्राहम समझौते के तहत औपचारिक संबंध स्थापित किये थे।

गैंट्ज की यात्रा किसी इजरायली रक्षा मंत्री द्वारा अरब देश मोरक्को की पहली आधिकारिक यात्रा है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाना है।

गैंट्ज ने मोरक्को के रक्षा मंत्री अब्देल लतीफ लोदी से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिसके जरिये सुरक्षा सहयोग और भविष्य के हथियारों सौदे की नींव रखी जानी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Historic meeting between the Defense Ministers of Israel and Morocco

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे