लाइव न्यूज़ :

1985 में विमान अपहरण कांड में शामिल हिज्बुल्ला के आतंकी की मौत

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:49 IST

Open in App

बेरूत, नौ अक्टूबर (एपी) विमान अपहरण में भूमिका निभाने के लिए अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की सर्वाधिक वांछित सूची में शामिल हिज्बुल्ला के आतंकी अली अतवा की मौत हो गई है। लेबनान के आतंकी समूह ने शनिवार को यह जानकारी दी। हिज्बुल्ला की ओर से कहा गया कि लगभग 60 वर्षीय अतवा की कैंसर से मौत हो गई।

अतवा ने वर्ष 1985 में दो अन्य साथियों के साथ मिलकर टीडब्ल्यूए की उड़ान 847 को हाईजैक कर लिया था, जिसके बाद उसे 2001 में एफबीआई की ‘10 सबसे वांछित भगोड़ों की सूची’ में शामिल किया गया था। यह वारदात 14 जून को यूनान के एथेंस में शुरू हुई थी और 16 दिन तक चली थी। इस घटना में अमेरिकी नौसेना के एक गोताखोर की मौत हो गई थी।

विमान अपहर्ताओं ने बंधकों को छोड़ने के बदले में इजराइली जेलों में बंद लेबनानी और फलस्तीनी कैदियों को छोड़ने की मांग की थी। एफबीआई ने अतवा के बारे में जानकारी देने वाले को 50 लाख डॉलर इनाम देने की घोषणा की थी। अतवा की मौत के बाद हिज्बुल्ला ने बेरूत में उसे सुपुर्द-ए- खाक किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा