लाइव न्यूज़ :

हिजबुल्ला ने एक साल में दोगुनी की अपनी मिसाइल क्षमता

By भाषा | Updated: December 28, 2020 10:12 IST

Open in App

बेरूत, 28 दिसंबर (एपी) लेबनान के हिजबुल्ला नेता ने रविवार को दावा किया कि उसके संगठन ने एक साल में अपनी मिसाइल क्षमता दोगुनी कर ली है और इन मिसाइलों को हासिल करने से रोकने के इजराइल के प्रयास को भी उसने नाकाम कर दिया है।

हसन नसरल्ला ने बेरूत के अरेबिक अल-मायदीन टीवी को दिए साक्षात्कार के दौरान कहा कि आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला के पास अब इजराइल में कहीं भी हमला करने और फलस्तीनी क्षेत्रों को कब्जा करने की क्षमता है।

नसरल्ला ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के जरिए इजराइल ने पूर्वी बक्का क्षेत्र में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले की धमकी दी थी।

उसने कहा कि अगर इजराइल ने ऐसा किया तो हिजबुल्ला भी ऐसे हमलों पर जवाबी कार्रवाई करेगा।

हाल के महीनों में इजराइल ने चिंता जताई है कि हिजबुल्ला मिसाइल निर्माण केंद्र स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

नसरल्ला ने चार घंटे चले साक्षात्कार में कहा कि हिजबुल्ला के बारे में ऐसी कई बाते हैं जिन्हें इजराइल नहीं जानता है क्योंकि वे बेहद गोपनीय हैं।

नसरल्ला ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के कार्यकाल के आखिरी कुछ सप्ताह अहम हैं और इन्हें लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

हिजबुल्ला ईरान का मुख्य सहयोगी संगठन है, जिसके कारण इजराइल से उसकी दुश्मनी जगजाहिर है। इजराइल के साथ उसके कई संघर्ष भी हो चुके हैं।

नसरल्ला ने दोहराया कि ईरान और उसके सहयोगी ‘ईरानियन रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला जरूर लेंगे। एक साल पहले इराक में अमेरिकी हमले में सुलेमानी की मौत हो गयी थी। उन्होंने कहा, ‘‘बदला जरूर लिया जाएगा। भले ही इसमें कितना भी वक्त क्यों न लगे।’’

नसरल्ला ने सीरिया में हिजबुल्ला के लड़ाके की मौत का बदला लेने की बात भी दोहराई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना