लाइव न्यूज़ :

यूरोप में बाढ़ से हाहाकार, 44 लोगों की मौत, कई लापता, सड़कें जलमग्न, कार बह गईं और इमारतें नष्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2021 19:54 IST

पश्चिमी यूरोप में हाल के दिनों में आए तूफान और भारी बारिश की वजह से नदियां और जलाशय उफान पर हैं जिससे उनके तटबंध टूट गए हैं तथा अचानक बाढ़ आ गई।

Open in App
ठळक मुद्देजर्मनी के पश्चिमी क्षेत्र यूकिर्शेन के अधिकारियों ने कहा कि वहां बाढ़ के चलते आठ लोगों की मौत हुई है।फोन और इंटरनेट संपर्क टूट जाने के कारण राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है। कई मकानों के नष्ट हो जाने के कारण 18 लोगों की मौत हो गई तथा लगभग 70 लोग लापता हैं।

बर्लिनः जर्मनी और बेल्जियम में बृहस्पतिवार को आई भीषण बाढ़ के चलते यूरोप में बाढ़ से 44 से अधिक लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लापता हैं।

बाढ़ के चलते सड़कें जलमग्न हो गईं, अनेक कार पानी में बह गईं और इमारतें नष्ट हो गईं। पश्चिमी यूरोप में हाल के दिनों में आए तूफान और भारी बारिश की वजह से नदियां और जलाशय उफान पर हैं जिससे उनके तटबंध टूट गए हैं तथा अचानक बाढ़ आ गई। जर्मनी के पश्चिमी क्षेत्र यूकिर्शेन के अधिकारियों ने कहा कि वहां बाढ़ के चलते आठ लोगों की मौत हुई है।

फोन और इंटरनेट संपर्क टूट जाने के कारण राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है। देश की एहरेवीलर काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि बारिश और बाढ़ के चलते एफेल क्षेत्र के शुल्ड गांव में बीती रात कई मकानों के नष्ट हो जाने के कारण 18 लोगों की मौत हो गई तथा लगभग 70 लोग लापता हैं।

उन्होंने कहा कि अनेक लोग अपने घरों की छतों पर फंसे हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य में नौकाओं और हेलीकॉप्टरों को लगाया है। जर्मनी की सेना ने राहत कार्य में मदद के लिए 200 सैनिकों को भेजा है।

अमेरिका की यात्रा पर गईं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि वह बाढ़ की खबरों से चिंतित हैं और जिन लोगों की जान गई हैं, उनके ‘‘परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं।’’ पड़ोसी देश बेल्जियम से भी बाढ़ के चलते जान-माल के नुकसान की खबरें हैं।

कई मीडिया प्रतिष्ठानों ने अपनी खबरों में कहा कि बेल्जियम के पूर्वी वेर्वीस में चार लोगों की मौत हुई है तथा देश के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में कई राजमार्ग जलमग्न हो गए हैं और रेल एवं सड़क यातायात ठप हो गया है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने प्रभावित लोगों की मदद का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बेल्जियम, जर्मनी, लग्जमबर्ग और नीदरलैंड में विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने लोगों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं। इस विपदा में जिन लोगों के मकान नष्ट हो गए हैं, उनसे मुझे सहानुभूति है। यूरोपीय संघ मदद के लिए तैयार है।’’ 

टॅग्स :जर्मनीइटलीबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?