लाइव न्यूज़ :

वीडियोः अमेरिकी के मिसिसिपी में भारी तबाही; तूफान की चपेट में आने से 23 लोगों की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति बाधित

By भाषा | Updated: March 26, 2023 08:40 IST

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने तूफान की पुष्टि की, जिससे मिसिसिपी के जैकसन के उत्तर पूर्व में करीब 96 किलोमीटर तक तबाही मची।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के ग्रामीण मिसिसिपी और अलबामा में शुक्रवार रात को शक्तिशाली तूफान आया। शनिवार सुबह छह बजकर 20 मिनट तक तूफान से 23 लोगों के मरने की सूचना है।और कई लोग घायल हुए हैं तथा राज्य में चार लोग लापता हैं।

रोलिंग फोर्कः अमेरिका के ग्रामीण मिसिसिपी और अलबामा में शुक्रवार रात को आए शक्तिशाली तूफान की चपेट में आने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। तूफान से मची तबाही के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मिसिसिपी में आपात अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मिसिसिपी आपात प्रबंधन एजेंसी ने पुष्टि की कि शनिवार सुबह छह बजकर 20 मिनट तक तूफान से 23 लोगों के मरने की सूचना है और कई लोग घायल हुए हैं तथा राज्य में चार लोग लापता हैं। एजेंसी ने ट्विटर पर पोस्ट कर कहा कि स्थानीय और राज्य की कई एजेंसियों से टीम तलाश एवं बचाव अभियान में जुटी है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने तूफान की पुष्टि की, जिससे मिसिसिपी के जैकसन के उत्तर पूर्व में करीब 96 किलोमीटर तक तबाही मची। ग्रामीण कस्बे सिल्वर सिटी और रोलिंग फोर्क में तूफान से क्षति की सूचना मिली है, जो बिना कमजोर हुए 113 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व की ओर विनोना और आमोरी होते हुए अलबामा की तरफ बढ़ा। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."