हैरिस ने वियतमान से राजनीतिक असंतुष्टों को रिहा करने की अपील की

By भाषा | Published: August 27, 2021 10:10 AM2021-08-27T10:10:54+5:302021-08-27T10:10:54+5:30

Harris urges Vietnam to release political dissidents | हैरिस ने वियतमान से राजनीतिक असंतुष्टों को रिहा करने की अपील की

हैरिस ने वियतमान से राजनीतिक असंतुष्टों को रिहा करने की अपील की

हनोई, 27 अगस्त (एपी) अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस सप्ताह वियतनामी नेताओं के साथ बातचीत के दौरान मानवाधिकारों के हनन और राजनीतिक सक्रियता पर प्रतिबंधों के मुद्दे उठाए तथा वियतनाम से राजनीतिक असंतुष्टों को रिहा करने की अपील की। हैरिस ने हनोई में एक संवाददाता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ हम कठिन बातचीत से पीछे नहीं हटने वाले हैं। कठिन वार्ता अकसर उन लोगों के साथ होनी चाहिए, जिनके साथ आपकी साझेदारी हो सकती है।’’ हैरिस ने कहा कि उन्होंने वियतनाम के नेताओं से राजनीतिक असंतुष्टों को रिहा करने को लेकर बात की है। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि बातचीत कितनी कारगर रही। वियतनाम को अभिव्यक्ति एवं प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध, देश में महिलाओं के खिलाफ व्यापक हिंसा और राजनीतिक असंतुष्टों के खिलाफ कार्रवाई के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। ऐसे में, हैरिस ने उस सवाल का जवाब नहीं दिया कि अमेरिका ऐसी गतिविधियों के लिए चीन की आलोचना क्यों करता है, जबकि वह वियतनाम के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्व एशिया की हैरिस की यात्रा का समापन हुआ। हैरिस की सिंगापुर और वियतनाम यात्रा का लक्ष्य अमेरिका के इन देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्र में चीन के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी प्रयासों को तेज करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Harris urges Vietnam to release political dissidents

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे