कांग्रेस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का पहला संबोधन इन दो महिलाओं की वजह से बना खास, पहले कभी नहीं हुआ था ऐसा

By भाषा | Published: April 29, 2021 11:15 AM2021-04-29T11:15:26+5:302021-04-29T12:01:45+5:30

Harris and Pelosi create history in President Biden's first address to Congress | कांग्रेस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का पहला संबोधन इन दो महिलाओं की वजह से बना खास, पहले कभी नहीं हुआ था ऐसा

जो बाइडन का अमेरिकी कांग्रेस में पहला संबोधन बना खास (फाइल फोटो)

Highlightsउपराष्ट्रपति कमला हैरिस और सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी रचा इतिहासयह पहली बार है जब कांग्रेस को संबोधित करने के दौरान दो महिलाएं अमेरिकी राष्ट्रपति के पीछे बैठींजो बाइडेन ने राष्ट्रपति बनने के बाद बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस में अपना पहला संबोधन दिया

वाशिंगटन: उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति जो बाइडन के कांग्रेस के पहले संयुक्त सत्र के दौरान मंच साझा कर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब कांग्रेस को संबोधित करने के दौरान दो महिलाएं राष्ट्रपति के पीछे बैठीं।

हैरिस (56) अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली भारतीय मूल की अमेरिकी तथा पहली अश्वेत महिला भी हैं। वह बुधवार रात को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में दिए गए राष्ट्रपति बाइडन के पहले भाषण के दौरान उनके दाहिने तरफ बैठी नजर आईं।

वहीं, 81 वर्षीय पेलोसी जो 2007 में, सदन की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला थी, वह राष्ट्रपति के बाएं तरफ बैठीं दिखी।

हैरिस से जब संबोधन के लिए राष्ट्रपति के पीछे दो महिलाओं के बैठने के महत्व के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा यह “सामान्य” है।

वहीं, जब इस ऐतिहासिक क्षण के बारे में पेलोसी का नजरिया जानना चाहा तो उन्होंने एमएसएनबीसी से कहा, “यह समय की बात है।”

पेलोसी ने अपने भाषण से कुछ वक्त पहले कहा, “यह काफी उत्साहित करने वाला है। और इतिहास रचना बहुत अच्छी बात है। यह समय की बात है।

Web Title: Harris and Pelosi create history in President Biden's first address to Congress

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे