लाइव न्यूज़ :

यूनान: शरणार्थियों की नौका पलटने से 13 लोगों की मौत, अन्य लापता

By भाषा | Updated: December 25, 2021 08:52 IST

Open in App

एथेंस, 25 दिसंबर (एपी) एजियन सागर में शुक्रवार देर रात शरणार्थियों की एक नौका के पलट जाने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और इसी के साथ यूनानी जल क्षेत्र में शरणार्थियों को ले जा रही नौकाओं संबंधी हालिया तीन हादसों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।

यूनान में पूर्वी एजियन द्वीप पर भारी गश्त की जाती है, क्योंकि यह द्वीप वर्षों तक शरणार्थी संकट से जूझता रहा है। ऐसे में तस्कर इसके बजाए तुर्की से इटली का मार्ग चुन रहे हैं, जो अत्यधिक खतरनाक है और इसी कारण हाल में ये हादसे हुए।

तटरक्षक बल ने बताया कि मध्य एजियन में पारोस द्वीप से करीब आठ किलोमीटर दूर शुक्रवार देर रात नौका पलट जाने के बाद 62 लोगों को बचाया गया। हादसे में जीवित बचे लोगों ने तटरक्षक बल को बताया कि पोत पर करीब 80 लोग सवार थे।

प्राधिकारियों ने बताया कि तटरक्षक बल की पांच नौकाओं, नौ निजी पोतों, एक हेलीकॉप्टर, एक सैन्य विमान और तटरक्षक बल के गोताखोरों ने रात भर बचाव अभियान में भाग लिया।

इससे पहले, एंटीकिथेरा द्वीप के पास एथेंस से करीब 235 किलोमीटर (145 मील) दक्षिण में एक चट्टानी टापू से एक नौका के बृहस्पतिवार को टकरा जाने से 11 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई।

इसके अलावा, शुक्रवार को यूनानी पुलिस ने दक्षिणी पेलोपोनेसे द्वीप में एक नौका के दिखने के बाद तीन लोगों को तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार किया और 92 शरणार्थियों को हिरासत में लिया।

यूनान में फोलेगैंड्रोस के साइक्लेडिक द्वीप के दक्षिण में बुधवार को एक नौका के डूब जाने के बाद कई शरणार्थियों के लापता हो जाने की आशंका के मद्देनजर तलाश एवं बचाव अभियान तीसरे दिन भी जारी है। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 13 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे में बचे लोगों का कहना है कि 17 लोग लापता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब