लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि जारी रहने पर सरकार ने पाबंदियां बढ़ायीं

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:06 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 22 मार्च पाकिस्तान ने सोमवार को उन गतिविधियों पर पाबंदियां बढ़ाने का फैसला किया जिनसे देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

राष्ट्रीय कमान एवं नियंत्रण केंद्र (एनसीओसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया गया। यह इस महामारी को नियंत्रित करने के लिए स्थापित मुख्य राष्ट्रीय निकाय है।

एनसीओसी के प्रमुख नियोजन मंत्री असद उमर ने कहा कि पाबंदियां सख्त करने का निर्णय नये मामलों में वृद्धि के आलोक में लिया गया है, क्योंकि प्रयास करने के बाद भी नये मामले घट नहीं रहे थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज सुबह एनसीओसी की बैठक में हमने उन गतिविधियों पर पाबंदियां बढ़ाने का फैसला किया जिनसे कोविड संक्रमण दर में तेज वृद्धि हो रही थी। प्रांतीय और इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र के प्रशासन को मानक संचालन प्रक्रिया के क्रियान्वयन को सख्त बनाने तथा उल्लंघनों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।’’

इससे पहले पाकिस्तान के अधिकारियों ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर निजी कंपनियों द्वारा आयात किये गए कोविड-19 टीकों का मूल्य निर्धारित करने का फार्मूला तय किया।

पाकिस्तान के औषधि नियामक प्राधिकरण ने देश में आयातित कोविड-19 टीकों का अधिकतम खुदरा मूल्य तय करने की प्रक्रिया अधिसूचित की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रूसी टीके 'स्पूतनिक वी' की दो खुराकों का अधिकतम खुदरा मूल्य 8,449 जबकि चीन के कैनसाइनो बायोलोजिक्स के टीके के एक इन्जेक्शन का दाम 4,225 रुपये होगा।

इस बीच, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के 20 और मरीजों की मौत हो गयी, जिससे इस बीमारी से देश में अबतक 13,863 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

मंत्रालय के अनुसार, देश में 2423 मरीजों की हालत गंभीर है। अबतक 583,538 स्वस्थ हो चुके हैं

पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,669 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 630,471 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां