लाइव न्यूज़ :

गेब्रेयेसस को निर्विरोध डब्ल्यूएचओ महानिदेशक पद पर दूसरा कार्यकाल मिला

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:48 IST

Open in App

(नाम में सुधार के साथ)

जिनेवा, 29 अक्टूबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को घोषणा की कि टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस को संगठन के प्रमुख पद के लिए निर्विरोध दोबारा चुना गया है। उनका दूसरा कार्यकाल पांच साल का होगा।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने यह घोषणा अगले कार्यकाल की दावेदारी की अंतिम तारीख 23 सितंबर समाप्त होने के बाद की है। डब्ल्यूएचओ के अगले महानिदेशक की औपचारिक घोषणा संगठन की मई में होने वाली आम सभा की बैठक में होगी।

गौरतलब है कि गेब्रेयेसस इथियोपियाई नागरिक हैं और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक पद पर पहुंचने वाले पहले अफ्रीकी हैं। उनके निर्वाचन के दौरान कोविड-19 से निपटने में संगठन की जटिल प्रतिक्रिया रही। टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस जीव विज्ञान और संक्रामक बीमारियों में प्रशिक्षित हैं और उन्होंने समुदाय स्वास्थ्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। वह पहले डब्ल्यूएचओ प्रमुख हैं जिनकी पृष्ठभूमि चिकित्सक की नहीं है।

इथियोपिया के पूर्व स्वास्थ्य और विदेश मंत्री टेड्रोस को नामांकन की मियाद खत्म होने से महज कुछ समय पहले फ्रांस और जर्मनी का समर्थन प्राप्त हुआ था। दोनों देशों ने उनका समर्थन करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल