लाइव न्यूज़ :

जर्मनी : रूस के लिए जासूसी के आरोप में ब्रिटिश कर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 16:32 IST

Open in App

बर्लिन, 11 अगस्त (एपी) बर्लिन में ब्रिटिश दूतावास में काम करने के दौरान रूस के लिए जासूसी करने के आरोप में एक ब्रिटिश नागरिक को हिरासत में लिया गया है। जर्मनी के अभियोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

संघीय अभियोजकों ने एक बयान में बताया कि जर्मनी और ब्रिटेन के अधिकारियों की संयुक्त जांच के आधार पर व्यक्ति को मंगलवार को पॉट्सडैम शहर में गिरफ्तार किया गया। जर्मनी के निजता कानून को ध्यान में रखते हुए व्यक्ति की पहचान सिर्फ डेविड एस बताई गई है।

अभियोजकों ने बताया कि व्यक्ति पर रूसी खुफिया सेवा के लिए कम से कम नवंबर से जासूसी करने का संदेह है। अभियोजकों के बयान के अनुसार गिरफ्तारी से पहले व्यक्ति जर्मनी की राजधानी में ब्रिटिश दूतावास में काम करता था और काम के लिए जो दस्तावेज मिलते थे उसे वह कथित रूप से रूस को दे देता था।

मामले में जर्मनी और ब्रिटेन दोनों की तरफ से जांच की गई जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई। अभियोजकों के बयान में कहा गया है कि व्यक्ति को इस काम के बदले अज्ञात नकद राशि मिलती थी। बयान के मुताबिक जांच अधिकारियों ने उसके घर और दफ्तर की तलाशी ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल