जर्मनी में दो जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 लोगों की मौत और कई घायल, हमलावर हुए फरार

By रामदीप मिश्रा | Published: February 20, 2020 08:19 AM2020-02-20T08:19:58+5:302020-02-20T08:19:58+5:30

जर्मनी के हनाऊ शहर में दो जगह गोलीबारी हुई है, जिसमें कम से कम 8 लोग मारे गए। अज्ञात हमलावरों की संख्या काफी ज्यादा है। पहला हमला हनाऊ शहर के "मिडनाइट" बार पर हुआ और दूसरा एरीना बार बार में हुआ। 

German: Police say 8 killed in shootings in Hanau | जर्मनी में दो जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 लोगों की मौत और कई घायल, हमलावर हुए फरार

जर्मन के शहर हनाऊ में गोलीबारी (फाइल फोटो)

Highlightsजर्मन शहर हनाऊ में बुधवार की देर शाम शीश बार में गोलीबारी हुई है, जिसमें आठ लोगों के मारे जाने की खबर है। अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके फरार हो गए हैं।

जर्मनी के शहर हनाऊ में बुधवार की देर शाम शीश बार में गोलीबारी हुई है, जिसमें आठ लोगों के मारे जाने की खबर है और कई घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके फरार हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि हनाऊ शहर में दो जगह गोलीबारी हुई है, जिसमें कम से कम 8 लोग मारे गए। अज्ञात हमलावरों की संख्या काफी ज्यादा है। पहला हमला हनाऊ शहर के "मिडनाइट" बार पर हुआ और दूसरा एरीना बार बार में हुआ। 

पुलिस का कहना है कि पहली गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और दूसरे में पांच, जबकि छह अन्य लोग घायल हुए हैं। हालांकि गोलीबारी के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और हमलावरों को पकड़ने की पूरी कोशिश में जुट गए हैं। 

बीते महीने भी दक्षिणी जर्मनी के शहर रोटएम सी में हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था और माना जा रहा था कि उसके साथ कोई और हमलावर गोलीबारी में शामिल नहीं है। 


पुलिस प्रवक्ता रुडोल्फ बेज़लमेयर ने बताया था कि संदिग्ध हमलावर जर्मन नागरिक है और एक या उससे अधिक पीड़ित एक दूसरे को जानते थे। कुछ पीड़ित एक ही परिवार के थे। रोटएम सी शहर म्यूनिख से 170 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर में स्थित है। 

Web Title: German: Police say 8 killed in shootings in Hanau

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Germanyजर्मनी