लाइव न्यूज़ :

तिमारदारी की आड़ में वहशी नर्स ने 85 मरीजों को जहर का इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुला दिया

By भाषा | Updated: June 7, 2019 07:44 IST

न्यायाधीश सेबेस्टियन बुर्हमैन ने हत्यारे नील्स होगेल द्वारा एक के बाद एक की गई इन हत्याओं को 'समझ से परे' करार दिया है. अदालत ने कहा कि यह अपराध मानवीय कल्पना से परे है. ये साल 2000 से 2005 की बात है.

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने पुरुष नर्स को आजीवन करावास की सजा तो सुनायी लेकिन खुद वह सकते में आ गई. न्यायाधीश सेबेस्टियन बुर्हमैन ने हत्यारे नील्स होगेल द्वारा एक के बाद एक की गई इन हत्याओं को 'समझ से परे' करार दिया है.होगेल ने एक एक कर 85 मरीजों को जहर का इंजेक्शन लगाया. अगर वह पकड़ा नहीं जाता तो उसका यह खूनी खेल ऐसे ही चलता रहता.

उसका काम था मरीजों की तिमारदारी करना लेकिन तिमारदारी की आड़ में उस वहशी हत्यारे ने अपने 85 मरीजों को जहर का इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुला दिया. जर्मनी में सामने आए इस मामले ने देश को हिलाकर रख दिया है. मामला इतना खौफनाक था कि अदालत ने पुरुष नर्स को आजीवन करावास की सजा तो सुनायी लेकिन खुद वह सकते में आ गई.न्यायाधीश सेबेस्टियन बुर्हमैन ने हत्यारे नील्स होगेल द्वारा एक के बाद एक की गई इन हत्याओं को 'समझ से परे' करार दिया है. अदालत ने कहा कि यह अपराध मानवीय कल्पना से परे है. ये साल 2000 से 2005 की बात है.होगेल ने एक एक कर 85 मरीजों को जहर का इंजेक्शन लगाया. अगर वह पकड़ा नहीं जाता तो उसका यह खूनी खेल ऐसे ही चलता रहता. हत्या के छह अन्य मामलों में होगेल को पहले भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और वह इस सजा के दस साल काट चुका है.कब्र से निकाले शव अभियोजन पक्ष को यह मामला साबित करने के लिए 130 से अधिक शवों के अवशेषों को कब्रों से निकालना पड़ा. पुलिस को संदेह है कि होगेल ने 200 से अधिक मरीजों की जान ली होगी. लेकिन अदालत यह पक्के तौर पर नहीं कह सकी क्योंकि होगेल की याददाश्त ठीक से काम नहीं कर रही है और ऐसे ही अन्य पीडि़तों के बारे में आशंका है कि उन्हें बिना पोस्टमार्टम के ही दफना दिया गया होगा.

होगेल को 2005 में डेलमेनहोर्स्ट में एक मरीज को जहर का इंजेक्शन देते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया था. इस मामले में उसे सात साल की सजा सुनाई गई थी. दूसरा मामला 2014 . 15 में पीडि़तों के परिजनों के दबाव के तहत शुरू किया गया. उसे पांच अन्य मरीजों की हत्या का दोषी पाया गया तथा 15 साल की सजा सुनायी गई.बुधवार को सुनवाई के अंतिम दिन, होगेल ने अपने 'जघन्य कृत्यों' के लिए पीडि़त परिजनों से क्षमा मांगी.

टॅग्स :जर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा