लाइव न्यूज़ :

जर्मनी की चांसलर ने तालिबान से वार्ता की वकालत की

By भाषा | Updated: September 5, 2021 21:38 IST

Open in App

बर्लिन, पांच सितंबर (एपी) जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का कहना है कि देश को तालिबान के साथ वार्ता करनी चाहिए ताकि जर्मनी के लिए काम करने वाले अफगानों को निकालने में मदद मिल सके। एंजेला मर्केल ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ''हमें तालिबान से इस बारे में बात करनी होगी कि हम जर्मनी के लिए काम करने वाले लोगों को देश से बाहर कैसे ला सकते हैं। अब तालिबान से बात करने की आवश्यकता है।'' उन्होंने कहा कि उन अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठनों का सहयोग करना भी जर्मनी के हित में है जो अफगानिस्तान में मानवीय स्थितियों को सुधारने में जुटे हैं। मर्केल ने काबुल में हवाई अड्डे को फिर से खोले जाने को अच्छा संकेत करार दिया, जिससे देश में फिर से चिकित्सा सहायता पहुंच पा रही है। कुछ पश्चिमी देश तालिबान से बात करने से हिचकते रहे हैं।तालिबान के एक प्रवक्ता ने जर्मनी के अखबार से कहा कि उनका समूह जर्मनी के साथ पूर्ण राजनयिक संबंधों के लिए तैयार है, जिसके बाद मर्केल की यह टिप्पणी सामने आई है। हालांकि, जर्मनी की चांसलर ने किसी तरह के आधिकारिक राजनयिक संबंध स्थापित करने की बात नहीं कही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा