पोलैंड में लुप्तप्राय भारतीय गैंडे के शावक को जन्म दिया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 22:44 IST2021-01-13T22:44:46+5:302021-01-13T22:44:46+5:30

Gave birth to endangered Indian rhinoceros cubs in Poland | पोलैंड में लुप्तप्राय भारतीय गैंडे के शावक को जन्म दिया

पोलैंड में लुप्तप्राय भारतीय गैंडे के शावक को जन्म दिया

वारसॉ, 13 जनवरी (एपी) पोलैंड के व्रोकलॉ चिड़ियाघर में पिछले हफ्ते भारतीय मादा गैंडा ने एक शावक को जन्म दिया है। ये भारतीय गैंडो लुप्तप्राय है तथा इस शावक का जन्म इस दुलर्भ जानवर के संरक्षण की दिशा में अहम घटनाक्रम है।

चिड़िया घर के अधिकारियों ने बताया कि इस शावक का जन्म छह जनवरी को हुआ था। चिड़िया घर के 155 साल के इतिहास में पहली बार किसी गैंडे का जन्म हुआ है।

उसके माता-पिता सात वर्षीय मादा मरुस्का और 11 वर्षीय नर गैंडा मानस है।

भारतीय गैंडे विलुप्त होने के कगार पर थे लेकिन 1970 के दशक में शुरू किए गए संरक्षण कार्यक्रम की वजह से अब 3600 से ज्यादा गैंडे हैं। इनमें से 170 से अधिक दुनियाभर के 66 चिड़िया घरों में हैं।

भारतीय गैंडे 12.5 फुट तक लंबे होते हैं और उनका वजन तीन टन तक होता है।

वे उत्तरी भारत में आर्द्र और घास के मैदानों में रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gave birth to endangered Indian rhinoceros cubs in Poland

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे