लाइव न्यूज़ :

हैतीः तेल टैंकर विस्फोट, 50 से अधिक लोगों की मौत, दर्जनों अन्य घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2021 19:18 IST

पुलिस की ओर से घटना का तत्काल कोई और विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। ले नोवेलिस्टे अखबार ने जानकारी दी कि हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं और अस्पतालों में आवश्यक चीजों की कमी है।

Open in App
ठळक मुद्देबड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सड़क से बाल्टियों में भरकर तेल अपने घर ले जा रहे थे।हैती को ईंधन की भारी कमी है।

पोर्ट-ऑ-प्रिंसः हैती में एक तेल टैंकर में हुए विस्फोट में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने मंगलवार को कहा कि विस्फोट कैप-हैतीयन शहर में हुआ। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से अत्यंत दुखी हैं।

पुलिस की ओर से घटना का तत्काल कोई और विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। ले नोवेलिस्टे अखबार ने जानकारी दी कि हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं और अस्पतालों में आवश्यक चीजों की कमी है। डॉक्टर कैलहिल ट्यूरेन ने अखबार से कहा, ‘‘हमें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।’’

कैप-हैतीयन में काम करनेवाले सिविल इंजीनियर डेव लारोज़ ने बताया कि वह अपराह्न लगभग एक बजे गाड़ी चला रहे थे कि तभी उन्हें एम्बुलेंस वाहन आते दिखे और सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लारोज़ ने कहा कि कुछ लोग घटना के बाद ट्रक से और सड़क से बाल्टियों में भरकर तेल अपने घर ले जा रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा देश जिस दौर से गुजर रहा है, वह अत्यंत दुखद है।’’ तेल टैंकर में विस्फोट ऐसे समय हुआ है जब हैती को ईंधन की भारी कमी और इसके दामों में लगातार जारी वृद्धि जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। हैती के पूर्व प्रधानमंत्री क्लॉड जोसफ ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "मैं अत्यंत दुखी हूं और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रHaiti
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा