G20 Summit: वीके सिंह करेंगे जो बाइडन का स्वागत, देखें विश्व नेताओं की अगवानी के लिए नियुक्त मंत्रियों की पूरी सूची देखें

By रुस्तम राणा | Published: September 7, 2023 07:46 PM2023-09-07T19:46:08+5:302023-09-07T19:46:08+5:30

इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय संगठनों सहित लगभग 40 विश्व नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विश्व नेताओं का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की एक सूची गुरुवार को जारी की गई।

G20 Summit: Minister VK Singh to welcome Biden. See full list of ministers assigned to receive world leaders | G20 Summit: वीके सिंह करेंगे जो बाइडन का स्वागत, देखें विश्व नेताओं की अगवानी के लिए नियुक्त मंत्रियों की पूरी सूची देखें

G20 Summit: वीके सिंह करेंगे जो बाइडन का स्वागत, देखें विश्व नेताओं की अगवानी के लिए नियुक्त मंत्रियों की पूरी सूची देखें

नई दिल्ली: प्रगति मैदान में नए परिसर, 'भारत मंडपम' में इस सप्ताह के अंत में होने वाले आगामी जी20 शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रीय राजधानी इस समय कड़ी सुरक्षा में है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा उद्धृत सूत्रों के अनुसार, शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विश्व नेताओं का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की एक सूची गुरुवार को जारी की गई। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय संगठनों सहित लगभग 40 विश्व नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हमने विश्व नेताओं की अगवानी के लिए जिम्मेदार मंत्रियों की एक सूची तैयार की है।

कौन सा मंत्री किस विश्व नेता की अगवानी करेगा?

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन: शुक्रवार शाम 6.55 बजे (अस्थायी समय) पहुंचने की उम्मीद है और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह उनका स्वागत करेंगे।

यूके के पीएम ऋषि सुनक: दोपहर 1.40 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम, उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे उनका स्वागत करेंगे।

जापान के पीएम फुमियो किशिदा: मंत्री अश्विनी कुमार चौबे उनका स्वागत करेंगे और दोपहर 2.15 बजे तक भारत पहुंचेंगे।

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना: वह शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी और रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश उनका स्वागत करेंगी।

इटली के पीएम जियोर्जिया मेलोनी: एएनआई के हवाले से सूत्रों के मुताबिक, मेलोनी शुक्रवार सुबह 6.20 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और कृषि राज्य मंत्री शोभा कराडलाजे उनका स्वागत करेंगी।

चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले ली कियांग का भी मंत्री वीके सिंह स्वागत करेंगे और उनके शुक्रवार शाम 7.45 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन: शनिवार दोपहर 12.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे, उनका स्वागत वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी।

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़: वह शनिवार सुबह 8 बजे पहुंचेंगे और एमएसएमई राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा उनका स्वागत करेंगे।

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान: शुक्रवार रात 8 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उनका स्वागत करेंगे।

Web Title: G20 Summit: Minister VK Singh to welcome Biden. See full list of ministers assigned to receive world leaders

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे