लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में चंदे से भारतीय मूल की महिला के अंतिम संस्कार के लिए जुटाई गई राशि

By भाषा | Updated: April 17, 2020 20:57 IST

अनुसूया के परिवार वाले चाहते हैं कि उनकी बेटी और अस्पताल में भर्ती जेनिफर अंतिम संस्कार से पहले आखिरी बार अपनी मां को देख ले।

Open in App
ठळक मुद्देअनुसूया चंद्र मोहन की बेटी भी कोरोना संक्रमण से पीड़ित है और अस्पताल में भर्ती है। परिवार वाले जेनिफर के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना कर रहे हैं।

लंदन:  कोविड-19 के संक्रमण के कारण जान गंवाने वाली भारतीय मूल की एक महिला के अंतिम संस्कार का खर्च उठाने के लिए शुरू किये गये ऑनलाइन चंदा अभियान में एक दिन में 6000 पाउंड जुटाये गये हैं। अनुसूया चंद्र मोहन का हाल ही में निधन हो गया। उनकी बेटी भी इस घातक संक्रमण से ग्रस्त हैं।

ब्रिटेन तथा भारत में अनुसूया के परिवार वाले चाहते हैं कि उनकी बेटी जेनिफर अंतिम संस्कार से पहले आखिरी बार मां को देख ले। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के नॉरफोक स्थित क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में स्टाफ नर्स जेनिफर वेंटिलेटर पर हैं। इस सप्ताह गो फंड मी पेज पर चंदा अभियान की शुरुआत करने वाली एवलिन नडार ने कहा, ‘‘अंतिम संस्कार एक जटिल विषय है जबकि जेनिफर वेंटिलेटर पर हैं और भारत तथा ब्रिटेन में उनका परिवार भी अपने एक सदस्य की मौत से दुखी है।

साथ ही परिवार वाले जेनिफर के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ब्रिटेन में अनुसूया का परिवार उन्हें अंतिम विदाई दे सके, इसलिए हम इस पेज के जरिये कुछ खर्च उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार की इच्छा है कि जेनिफर अपनी मां के अंतिम दर्शन कर ले।

हालांकि, अस्पताल ने शुक्रवार को पुष्टि की कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अनेक कारकों को देखते हुए अंतिम संस्कार की योजना बना ली गयी है।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना